फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar: युवक के हत्यारे को आजीवन कारावास, चोरी करने में घर में घुसा था, पकड़ा गया तो चाकू मारकर की वारदात

Fri, 17 Feb 2023 09:36 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)

सार

हत्या का दोषी दो साल पहले चोरी की नीयत से घर में घुसा था। पकड़ा गया तो युवक को जान से मारने की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने पहले चोरी के बाद में हत्या, शव को खुर्दबुर्द करने केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के हिसार में सेशन जज दिनेश कुमार मित्तल की अदालत ने चाकू से वार कर मॉडल टाउन एक्सटेंशन निवासी विपुल आनंद की हत्या करने के दोषी टिब्बा दानाशेर निवासी कमल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अदालत ने सजा के अलावा 15 हजार का जुर्माना लगाया है। जुर्माना नहीं देने पर 6 माह की अतिरिक्त सजा काटनी होगी। इस संबंध में 8 जनवरी 2021 को अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने पहले चोरी के बाद में हत्या, शव को खुर्दबुर्द करने केस दर्ज किया था।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में सिरसा के सेक्टर-20 निवासी निर्दोष शर्मा ने बताया था कि वह बीटेक की पढ़ाई करता था। 7 जनवरी 2021 को हिसार के मॉडल टाउन एक्सटेंशन में रहने वाली उसकी बुआ विनोद शर्मा के घर आया था। रात को खाना खाने के बाद बुआ के बेटे विपुल आनंद के साथ पड़ोस में दूसरे मकान में सोने के लिए गए थे।

सुबह 10 बजे उठकर खाना खाने के लिए पहले वाले मकान में आ गए। खाना खाने के कुछ देर बाद वह, उसकी भाभी पूजा के साथ नए वाले मकान पर जा रहे थे। विपुल आनंद पहले घर में चला गया। जब हम गेट पर पहुंचे तो देखा कि एक युवक विपुल पर चाकू से वार कर रहा था।
विज्ञापन


युवक ने मुंह पर कपड़ा बांधा था। इसके बाद वह हमें धक्का देकर भाग गया था। घायल हालत में विपुल को नागरिक अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने वीडियो फुटेज के आधार पर टिब्बा दानाशेर निवासी आरोपी कमल को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया था कि वह चोरी करने के इरादे से गया था। जिला न्यायवादी डॉ. दीपक रणजीत लेगा ने बताया कि अदालत ने यह केस चिह्नित किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें