फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: पाउडर दिखाकर बुजुर्ग महिला को पुराने गहने चमकाने की कही बात, सोने के कड़े और चेन ले गए बदमाश

Thu, 24 Feb 2022 12:05 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)

सार

सेक्टर-14 में दिनदहाड़े दो युवकों ने वारदात को अंजाम दिया। एक घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में दोनों बदमाशों के चेहरे कैद हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  
विज्ञापन
मामले की जानकारी देती महिला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के हिसार शहर के सेक्टर-14 में चमकाने के बहाने दो युवक बुजुर्ग महिला से सोने के कड़े और चेन लेकर फरार हो गए। इसके बाद महिला ने अपने पति और पुलिस को वारदात की सूचना दी। नई अनाज मंडी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। इस दौरान एक घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में दोनों बदमाशों के चेहरे कैद हो गए।   

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सेक्टर-14 में रहने वाली कृष्णा ने बताया कि उनके पति इंद्रजीत की शहर में कपड़ों की दुकान है। सुबह वे दुकान पर चले गए। दोपहर 12 बजे घर के बाहर खड़ी थी। साथ में नौकरानी और पड़ोस की दो महिलाएं थीं। सभी आपस में बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान दो युवक पैदल आए। दोनों युवकों ने बैग से एक सफेद रंग का पाउडर निकाला और कहा कि वह गहने चमकाने का काम करते हैं। इस पर उन्होंने कहा कि हमें नहीं लेना पाउडर।

एक युवक ने जबरदस्ती पाजेब पर पाउडर लगा दिया और वह चमक गई। बातों ही बातों में एक युवक ने गले में पहनी सोने की चेन पर लाल रंग का पाउडर लगा दिया। उस से चेन पर धब्बा पड़ गया। युवक ने कहा कि गर्म पानी में सोने के जेवरात डालने के बाद साफ हो जाएगा और गहने चमक जाएंगे। एक युवक दो महिलाओं को अपने साथ दूसरे घर की तरफ ले गया और एक युवक उसके साथ घर में घुस गया। 
विज्ञापन


इसके बाद युवक ने गर्म पानी को एक टिफिन में डालने को कहा। युवक ने मेरे हाथ में पहने सोने के कड़े और गले में पहनी सोने की चेन निकलवाई और टिफिन में डाल दी। युवक ने कहा कि कुछ देर बाद टिफिन खोल लेना, गहने चमकते मिलेंगे। युवक के जाने के बाद टिफिन खोला तो करीब छह तोले के गहने गायब मिले। 

सीसीटीवी में युवक कैद 
इंद्रजीत ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में दोनों बदमाश नजर आए हैं। युवक प्लसर बाइक दूर खड़ी कर पैदल आए थे। एक युवक ने रंगीन जर्सी पहनी हुई थी, जबकि दूसरे ने पीठ पर बैग लटकाया हुआ था। 

दोनों आरोपियों के चेहरे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।  -एचसी पवन, जांच अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें