फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: अंतरराष्ट्रीय महिला बॉक्सर ने पति पर दर्ज कराया दुष्कर्म का केस, गाड़ी, अंगूठी, नकदी मांगने का आरोप

Mon, 20 Dec 2021 10:51 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)

सार

आरोप है कि आराेपी ने शादी से पहले उसका मोबाइल लेकर डाटा अपने फोन व लैपटॉप में ट्रांसफर किया और उसे शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा की अंतरराष्ट्रीय महिला बॉक्सर ने अपने पति, सास व ससुर पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। महिला बॉक्सर का आरोप है कि उसके पति ने उसके साथ दुष्कर्म व अप्राकृतिक यौन शोषण किया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि ससुराल पक्ष के लोग शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे हैं। शादी में उसके परिवार ने 60 लाख रुपये खर्च किए। अब उसका पति फॉर्च्यूनर गाड़ी, हीरे की अंगूठी और कैश की डिमांड कर रहा है। पीड़िता ने शिकायत में बताया कि रिंग सेरेमनी होने के बाद आरोपी पति ने दिल्ली में उसके साथ दुष्कर्म किया था।

यह भी पढ़ें ः पर्यावरण प्रेमी ने मोक्ष प्राप्ति के लिए उजाड़ा परिवार: पत्नी और तीन बच्चों की सोने के बाद कुदाल से की हत्या, खुद वाहन के आगे कूदा
विज्ञापन


आरोपी ने इस बीच उसका मोबाइल लेकर डाटा अपने फोन व लैपटॉप में ट्रांसफर किया और उसे शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। विरोध करने पर डाटा वायरल करने की धमकी दी। इस बीच नए साल का उपहार देने के बहाने होटल में बुलाकर उससे दुष्कर्म किया। उसे मारपीट कर ससुराल से निकाल दिया। मामले में पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें