फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिस्तौल तानकर पुलिस को चले थे लूटने, दो युवक गिरफ्तार

Fri, 04 Mar 2016 12:50 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर  में लगातार दो दिन तक गोली मारकर लूट की वारदात करने वाले लुटेरे युवकों को आखिरकार पुलिस ने वीरवार रात को दबोच लिया। यह दोनों लुटेरे युवक वही हैं जिन्होंने हाल ही में दो दिन तक गोली मारकर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस इनकी धरपकड़ के लिए पिछले दो दिन से जगह-जगह दबिश दे रही थी। लुटेरों के हौसले इतने बुलंद थे कि इन्होंने पुलिस को ही लूटने का प्रयास किया और चंगुल में फंस गए।
विज्ञापन

वीरवार रात को पुलिस का एक दल निजी वाहन में दिल्ली बाइपास पर गश्त पर था। इसी दौरान लुटेरे युवकों ने गाड़ी रोकी और पुलिस पर पिस्तौल तानकार लूट का प्रयास किया। पुलिस ने मौका पाते ही दोनों को काबू किया और पिस्तौल व डंडा जब्त कर लिए। कड़ाई से पूछताछ में दोनों ने अपने नाम न्यू महाबीर कॉलोनी निवासी सुनील उर्फ बोना और विनोद नगर का अर्जुन बतलाये। सुनील पर नौ अपराधिक मामले दर्ज हैं।
वहीं अर्जुन तोशाम रोड स्थित एक शिक्षण संस्थान का छात्र है। इस पर भी तीन अन्य अपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों लुटेरे युवकों से एक पिस्तौल 315 बोर और दो कारतूस भी जब्त किए हैं। पूछताछ में युवकों ने हाल ही में की दोनों वारदात स्वीकार करली है। दोनों को कल अदालत में पेश किया जाएगा। 
विज्ञापन

टूल एंड डाई स्ट्रीम से आईटीआई में कोर्स रहा है छात्रपुलिस  सूत्रों के अनुसार दोनों युवक पहले से ही अपराधिक गतिविधियों  से जुड़े हुए हैं। इनमें से अर्जुन आईटीआई का प्रथम वर्ष का स्टूडेंट है।  जो टूल एंड डाई स्ट्रीम से कोर्स कर रहा है। दूसरा युवक सुनील पहले से ही कई मामलों में जुड़ा हुआ था।
यह था मामलायहां यह  बता दें कि सोमवार व मंगलवार को दो दिन तक गोली मारकर लूट की वारदात की  कोशिश की गई। मंगलवार को हुई वारदात में लुटेरे 90 हजार रुपये लूटकर भी ले  गए थे। दोनों मामले सिटी एरिया के ही हैं। इनमें से एक मामला ऋषि नगर एरिया  में हुआ। जिसमें न्योलीकलां के राजेश ढांडा को गोलीमारकर साढ़े तीन लाख  रुपये लूटने की कोशिश की थी। लुटेरों ने ढांडा को टांग पर गोली मार दी थी।
दूसरी वारदात लुटेरों ने अगले दिन फिर मिलगेट एरिया में की। मेलाग्राउंड  एरिया में रिटायर्ड हेडमास्टर से 2 लाख रुपये से भरा बैग लूट लिया। वे बैंक  से उसी वक्त कैश निकलवाकर घर की तरफ पैदल जा रहे थे। हेडमास्टर ईश्वर सिंह  नैन के हाथ पर गोली मारकर उन्होंने रुपये लूट लिए। लुटेरों से नैन के  पड़ोसी भिड़ गए। उन्होंने बैग लुटेरों से छीन लिया मगर हाथापाई में बैग फट  गया। जिसके कारण 1 लाख 10 हजार रुपये सड़क पर गिर गए और 90 हजार रुपये  लुटेरा ले भागा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें