फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूलर हटा डिस्पेंसरी की खिड़की से अंदर घुसे चोर, तीन एलसीडी ले उड़े

Sat, 25 Jun 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला , हिसार
विज्ञापन
चाोरी - फोटो : buraeau
विज्ञापन
सिविल अस्पताल की डिस्पेंसरी के पिछली तरफ से वीरवार रात चोर कूलर हटाकर अंदर घुस गए और तीन एलसीडी चुरा ले गए। स्टाफ को चोरी की वारदात का शुक्रवार सुबह पता चला। इससे दवा वितरण में कुछ देर व्यवधान हुआ। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

 अस्पताल के फार्मासिस्ट अनिल शर्मा सुबह पौने आठ बजे ताला खोलकर डिस्पेंसरी के अंदर पहुंचे तो काउंटर नंबर एक और दो से तीन एलसीडी गायब देखकर दंग रह गए। इसके बाद वहां स्टाफ सदस्य अभयराम, कुलदीप श्योराण, कुलदीप दलाल, रविंद्र चोपड़ा, दयानंद, वीरभान बामल, रोमी सिंगला वी. चावला, सुमन और अन्य पहुंच गए। स्टाफ सदस्यों ने माजरा जानकर आरएमओ डॉ. धर्मेंद्र सिंह को इसकी सूचना फोन पर दी। उसके बाद अनाज मंडी चौकी में चोरी की सूचना दी गई। कुछ देर बाद पुलिस और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम मौके पर पहुंच गई और जांच की। सिटी थाना पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है।

चोर डिस्पेंसरी के पिछली तरफ रखे कूलर को हटाकर शीशेवाली खिड़की खोलकर अंदर घुसे थे। वे वारदात को अंजाम देकर उसी रास्ते से बाहर निकल गए। वारदात के कारण दवा लेने आए मरीजों को कुछ देर बाद दवाइयां मिलीं। स्टाफ ने मौके की नजाकत को देखते हुए रजिस्टर में इंद्राज कर दवाइयां देनी शुरू कर दी। उसके बाद दूसरी जगह लगी तीन एलसीडी लाकर वहां लगाकर काम सुचारु कराया गया।
विज्ञापन

नशेड़ियों का कारनामा
कुछ कर्मचारियों ने बताया कि कुछ समय पहले डिस्पेंसरी के कूलर की मोटर चोरी हो गई थी, लेकिन स्टाफ ने मोटर अपने स्तर पर मंगवाकर लगा दी थी। इसी तरह काफी अरसे पहले डेड हाउस का ऐसी चोरी हो गया था। कर्मचारियों ने बताया कि यह नशेड़ियों का कारनामा लग रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें