ग्रामीणों में भय का माहौल है। तेंदुआ होने की शिकायत मिल रही है। वन्य प्राणी विभाग की टीम ने संदोल के अलावा नंगथला, लुवास का नया कैंप का क्षेत्र, किरमारा में सर्च ऑपरेशन चलाया।
हरियाणा के हिसार में वन्य प्राणी विभाग के पास शुक्रवार को संदोल, नंगथला, किरमारा, लुवास का नया कैंपस का क्षेत्र और कैंट से तेंदुआ होने की शिकायतें मिलीं। इस पर टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान टीम को संदोल के खेत में किसी जानवर के बड़े पैरों के निशान मिले हैं।
विज्ञापन
इस पर आसपास के ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। हालांकि उप वन्य जीव निरीक्षक दिनेश जांगड़ा ने बताया कि जरूरी नहीं है कि ये तेंदुए के ही पैराें के ही निशान हैं। अभी संदेह है। बिज्जू, गीदड़ या अन्य जीव के पैरों के निशान भी हो सकते हैं। फिर भी शिकायत मिलने पर हमारी टीम की ओर से सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
उप वन्य जीव निरीक्षक दिनेश जांगड़ा ने बताया कि हमारे पास संदोल गांव से एक टीचर की शिकायत आई थी। इस पर हमारी टीम वहां गई और टीचर, ग्रामीण और एसएचओ से बातचीत की। इस पर टीम को टीचर ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे वह किरमारा से संदोल जा रहा था।
विज्ञापन
इस दौरान रास्ते में एक तेंदुआ को रोड क्रॉस करते हुए देखा। इस पर टीम ने आसपास व खेत में सर्च ऑपरेशन चलाया तो टीम को संदोल के खेत में किसी जानवर के बड़े पैरों के निशान मिले हैं। हिसार के अलावा सिरसा से भी वन्य प्राणी विभाग की टीम पहुंची हैं।
श्यामसुख के मंदिरों में हो रही अनाउंसमेंट
पिछले दो तीन दिन से किरमारा एरिया में तेंदुआ होने की आशंका बताई जा रही है। इस पर श्यामसुख के मंदिरों में अनाउंसमेंट के जरिए सूचना दी जा रही है कि किरमारा के आसपास तेंदुआ हो सकता है। ऐसे में सभी अपने घरों में रहे, बाहर न निकले। वहीं, तेंदुुआ होने की आशंका के चलते ग्रामीणों से लेकर बच्चों में डर का माहौल है।
शुक्रवार को कई जगह से हमें शिकायतें मिली थीं। हमारी टीम लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है। संदोल के खेत में किसी जानवर के बड़े पैरों के निशान मिले हैं। मगर अभी संदेह है। हिसार और सिरसा की टीम जांच में लगी हुई हैं। - दिनेश जांगड़ा, उप वन्य जीव निरीक्षक।