फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar: विकास नगर में झाड़ियों में मिला युवक का शव, पास पड़ी थी सिरिंज, नशे की ओवरडोज से मौत की आशंका

Mon, 04 Mar 2024 09:20 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)

सार

नशे की ओवरडोज की आशंका जताई जा रही है। अगर ऐसा हुआ तो 10 दिन में नशे से तीसरी मौत होगी। 
विज्ञापन
सिरिंज - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के हिसार शहर में नशा का कारोबार और नशे से मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। सोमवार को विकास नगर की झाड़ियों में 20 साल के अजय का शव मिला। पास में सिरिंज पड़ी थी, आशंका जताई जा रही है कि नशे की ओवरडोज से उसकी मौत हुई है। शहर थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पिछले 10 दिनों में नशे की ओवरडोज से तीन युवाओं की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


10 दिन पहले नशा मुक्ति केंद्र से आया था
पुलिस को दिए गए बयान में विकास नगर की झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले जग्गा ने बताया कि उसका भाई अजय नशा का आदी था। नशा छुड़वाने के लिए उसे राजस्थान के भादरा एरिया के एक नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया था। 10 दिन पहले ही वह नशा मुक्ति केंद्र से घर लौटा था। रात को उसने सिरिंज ने नशा किया और नशे की ओवरडोज के कारण उसकी मौत हो गई। सुबह झुग्गी के पास झाड़ियों में उसका शव मिला।

पहले भी कई परिवार उजाड़ चुका नशा
29 फरवरी को पूजा मार्केट के पास एक होटल के कमरे के बाथरूम में 38 साल के युवक राजेश का शव मिला था। नशे की ओवरडोज से मौत की आशंका जताई जा रही है। बाथरूम के अंदर टायलेट सीट पर उसका शव था और हाथ में सिरिंज लगी हुई थी।
विज्ञापन


24 फरवरी को विकास नगर एरिया में सातरोड गांव के विशाल का शव मिला था। पीड़िता के पिता ने बताया था कि वह नशे का आदी था। उसका शव आंबेडकर बस्ती के पास विकास नगर की झाड़ियों में पड़ा मिला।

6 जनवरी 2024 को न्यू क्लॉक मार्केट की झाड़ियों में युवक का शव मिला था। हाथ में सिरिंज लगी थी। मृतक की शिनाख्त टेकड़ा मोहल्ला निवासी गौरव के रूप में हुई थी। नशे की ओवरडोज के कारण गौरव की मौत हुई थी।

16 अगस्त 2023 को विकास नगर की झाड़ियों में पड़ाव निवासी 32 वर्षीय विद्याधर उर्फ बंदी का शव मिला। वह 15 अगस्त को गुजरात के सूरत से घर लौटा था। वह सूरज में सैलन का काम करता था। घर आने के बाद अगले उसका शव विकास नगर की झाड़ियों में मिला था। चिट्टे की ओवरडोज के कारण उसकी मौत हुई थी।

14 सितंबर 2023 को विकास नगर में नहला गांव का 28 वर्षीय रवीश कुमार बेहोशी हालत में मिला था। पता चलने पर पुलिस उसे नागरिक अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में लेकर आई थी। गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया था। वहां पर नशे और काला पीलिया के कारण उसकी मौत हो गई थी।

23 सितंबर 2023 को जीजेयू के सामने झाड़ियों में मस्तनाथ कॉलोनी निवासी 32 वर्षीय संयज का शव मिला था। उसकी मौत भी नशे की ओवरडोज के कारण हुई थी। घटना स्थल पर उसके पांव के पास सिरिंज पड़ी हुई मिली थी।

6 दिसंबर की रात को विकास नगर की झाड़ियों में सूर्य नगर निवासी 23 वर्षीय अमित का शव मिला था। वह रंग रोगन का काम करता था और नशे की ओवरडोज के कारण उसकी मौत हुई थी।

आंबेडकर बस्ती में खुलेआम मिलता है नशा
पिछले छह माह में नशे की ओवरडोज के कारण करीब सात युवाओं की मौत हो चुकी है। ये आंकड़ा वह है जिन शवों का पोस्टमार्टम हुआ है और ये भी युवा आंबेडकर बस्ती के पास झाडियों में पड़े मिले थे। सभी की मौत चिट्टे के ओवरडोज के कारण हुई सामने आई है। आंबेडकर बस्ती में नशा खुलेआम बिकता है। हालांकि पुलिस प्रशासन द्वारा समय-समय पर नशे के खिलाफ बस्ती में अभियान चलाया जाता है, लेकिन उसके बाद भी नशा बिक रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें