फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार में तेज रफ्तार का कहर: पुराने ओवर ब्रिज पर प्राइवेट बस ने बुलेट सवार को कुचला, मौके पर ही मौत

Wed, 09 Aug 2023 03:16 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)

सार

हिसार में दोपहर एक बजे शहर की तरफ से एक युवक बुलेट बाइक पर सवार होकर लघु सचिवालय की तरफ जा रहा था। पुराने ओवर ब्रिज पर जैसे वह चढ़ने लगा तो पीछे से तेज रफ्तार से आ रही प्राइवेट बस ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से युवक का संतुलन बिगड़ गया।
विज्ञापन
हादसे से बाद की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिसार के पुराने ओवर ब्रिज पर तेज रफ्तार प्राइवेट बस में बुलेट सवार को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के कारण बुलेट सवार युवक बस के पिछले पहिए के नीचे आ गया। जिस कारण उसकी मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलने पर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के डेड हाउस में रखवाया है। मृतक की अभी पहचान नहीं हो पाई है।

विज्ञापन


पिछले टायर के नीचे आया युवक
जानकारी के अनुसार दोपहर एक बजे शहर की तरफ से एक युवक बुलेट बाइक पर सवार होकर लघु सचिवालय की तरफ जा रहा था। पुराने ओवर ब्रिज पर जैसे वह चढ़ने लगा तो पीछे से तेज रफ्तार से आ रही प्राइवेट बस ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से युवक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर गया और बस का पिछला टायर उसके ऊपर से गुजर गया। जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बस चालक मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें