फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरसा में चोरों का आतंक: दो दुकानों को बनाया निशाना, ताले तोड़ चोरी को दिया अंजाम

Wed, 09 Aug 2023 01:45 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)

सार

पुलिस की जानकारी अनुसार बाजार में स्थित शहर थाना के सामने स्थित महेश्वरी बुक डिपो की दुकान के चोरों ने ताले तोड़ दिए और शटर का लॉक वाला हिस्सा ही काटकर साथ ले गए। वहीं पीड़ित दुकानदार ने बताया कि उन्हें सुबह चोरी की घटना होने की जानकारी मिली तो वह दुकान पर पहुंचे थे।
विज्ञापन
घटना के बाद की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरसा में शहर थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। बीते तीन दिनों में शहर थाना क्षेत्र के ही अलग-अलग बाजारों में छह दुकानों के ताले टूट चुके है। जिसके चलते अब पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी लोग सवाल उठा रहे है। वहीं बुधवार अलसुबह भी चाेरों ने दो बाजारों में दो दुकानों के ताले तोड़ दिए और एक दुकान का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। हालांकि इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को काबू भी किया है और उससे पुलिस पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार
जानकारी अनुसार बाजार में स्थित शहर थाना के सामने स्थित महेश्वरी बुक डिपो की दुकान के चोरों ने ताले तोड़ दिए और शटर का लॉक वाला हिस्सा ही काटकर साथ ले गए। वहीं पीड़ित दुकानदार ने बताया कि उन्हें सुबह चोरी की घटना होने की जानकारी मिली तो वह दुकान पर पहुंचे थे। उन्होंने जांच की तो दुकान में रखी करीब दो हजार की नकदी गायब मिली और सामान बिखरा हुआ मिला। वहीं दुकान के शटर का लॉक का हिस्सा भी चोर काटकर अपने साथ ले गए। जब उन्होंने जांच की तो दुकान में बोतल और खाली गिलास भी पड़े हुए मिले है।

जिससे ऐसा प्रतीत होता है कि चोरों ने पहले यहां पर कोल्ड ड्रिंक पी ओर इसके बाद आराम से चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। वहीं इससे कुछ दूरी पर स्थित एक अन्य कन्फैक्सरी की दुकान के भी चोरों ने रात को ताले तोड़ दिए। ऐसे में दुकानदार के पड़ोस में रहने वाला मकान मालिक उठा तो उसने दुकान के ताले टूटने की आवास सुनी। जिसके चलते उसने शोर मचा दिया और चोर वहां से फरार हो गया है।
विज्ञापन


शहर के शिव चौक के पास एक कपड़ों की दुकान में भी चोरों ने वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया। चोरों ने दुकान के लगे हुए शहर को ही उखाड़ने का प्रयास किया। लेकिन दुकानदार की ओर से अंदर से लाॅक लगे होने के कारण चोर वारदात को अंजाम नहीं दे पाए। सुबह दुकानदार ने अंदर से शटर खोलने का प्रयास किया तो उसे शटर उखड़ा हुआ मिला। वहीं पुलिस ने शहर थाना के सामने दुकान पर चोरी की घटना को अंजाम देने वाले एक आरोपी को भी काबू किया है। जिससे अब पुलिस पूछताछ करने में जुटी हुई है।

सीसीटीवी कैमरे में कैद हो रही घटनाएं, पुलिस के पास नहीं कोई अहम सुराग
वहीं शिव चौक पर स्थित संजू इंपोरियम की दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में शटर को उखाने की घटना भी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें चोरी लोहे की रॉड से शटर के हिस्से को उखाड़ता हुआ नजर आ रहा है। चोरी काफी देर तक यहां पर शटर खोलने का प्रयास करता रहा। लेकिन चोरी की घटना को अंजाम नहीं दे पाया। जिसके बाद अब पीड़ित की ओर से मामले की शिकायत पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें