फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को देख कानून का ‘बंधन’ तोड़ा

Wed, 06 Jan 2016 12:45 AM IST
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार जेल से हांसी कोर्ट में पेशी के लिए लाए गए दो हवालातियों ने मंगलवार को पुलिस बस के शीशे तोड़ डाले। पुलिस की मानें तो उन्होंने शीशे तोड़ने के बाद फरार होने के लिए बस की खिड़की पर लगी जाली तोड़ने का प्रयास भी किया।
विज्ञापन


इसी बीच पुलिस कर्मियों ने उन्हें दबोच लिया। इस संबंध में पुलिस ने हिसार विनोद नगर मिल गेट निवासी कुलदीप उर्फ पागा तथा अमर मार्केट निवासी आशीष के अलावा एक महिला रेखा के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

रेखा एक आरोपी कुलदीप उर्फ पागा की करीबी बताई जा रही है। तीनों को मंगलवार को ही पुलिस ने कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

जानकारी के मुताबिक पुलिस हिसार सेंट्रल जेल से कुछ हवालातियों को बस में लेकर यहां कोर्ट में पेश करने के लिए पहुंची थी।

बस अभी कोर्ट परिसर में आ कर खड़ी हुई थी कि इसी दौरान एक महिला रेखा ने बस में मौजूद हवालाती कुलदीप उर्फ पागा से बात करने का प्रयास किया।

सिटी थाना प्रभारी कृष्ण लाल के मुताबिक रेखा खुद को कुलदीप की पत्नी बता रही थी। चूंकि बस में शीशे तथा जाली लगी हुई थी लिहाजा उन दोनों के बीच बात नहीं हो पाई। रेखा कुलदीप को कुछ कहना चाह रही थी, लेकिन मैसेज नहीं पहुंच रहा था।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक इसी बीच रेखा ने इशारा किया तो कुलदीप इतना व्याकुल हो गया कि उसने उसके साथ मौजूद आशीष के साथ मिल कर पैर की टक्कर से पुलिस बस का शीशा तोड़ डाला।

पुलिस का कहना है कि शीशा तोड़ने के बाद उन्होंने पुलिस बस की खिड़की पर लगी जाली को भी तोड़ने का प्रयास किया। इसी बीच पुलिस कर्मियों ने उन्हें काबू कर लिया।

सिटी पुलिस ने दो हवालातियों कुलदीप उर्फ पागा तथा आशीष के अलावा रेखा के खिलाफ पुलिस हिरासत से भागने का प्रयास करने, पुलिस के साथ मारपीट तथा जान से मारने की धमकी देने तथा अन्य कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कोर्ट रूम में जा घुसी रेखा
कुलदीप व आशीष द्वारा पुलिस बस के शीशे तोड़ने के साथ ही जैसे ही अफरातफरी मची, रेखा दौड़ कर उपमंडल न्यायिक दंडाधिकारी शिखा यादव की कोर्ट में जा घुसी।

वहां रेखा ने जज से कहा कि पुलिस उसे उसके पति से मिलने नहीं दे रही है। इस पर जज ने उसे कानून का पाठ पढ़ाते हुए कहा कि इस तरह पुलिस कस्टडी में वे किसी से नहीं मिल सकती है।

बाद में रेखा कोर्ट से बाहर चली गई तथा कुछ देर बाद सिटी पुलिस ने महिला पुलिस कर्मियों को मौके पर बुला कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

ये मुकदमे हैं दर्ज
पुलिस के मुताबिक कुलदीप उर्फ पागा तथा आशीष चोरी व गिरोह बंदी के मामले में जेल में बंद है। इसके अलावा कुलदीप उर्फ पागा पर अक्तूबर 2014 में तत्कालीन परमजीत समोता पर हमला करने का आरोप भी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें