फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: वैज्ञानिक ने आठ साल की बेटी की बेरहमी से की हत्या, खुद भी किया जीवन समाप्त

Sun, 10 Mar 2024 09:26 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)

सार

वैज्ञानिक ने लुवास में अपने ऑफिस में सर्जिकल ब्लेड से वारदात को अंजाम दिया। घटना की सूचना पर एसपी, एएसपी, डीएसपी घटना स्थल पर पहुंचे। सोमवार को शवों का पोस्टमार्टम होगा। 
विज्ञापन
मृतक वैज्ञानिक डॉ. संदीप गोयल का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के हिसार में लुवास के सर्जिकल विभाग के वैज्ञानिक डॉ. संदीप गोयल ने अपने ऑफिस में रविवार करीब शाम 5 बजे सर्जिकल ब्लेड से पहले 8 साल की बेटी सनाया की बेरहमी से हत्या कर दी, इसके बाद खुद के हाथ की नस काट कर आत्महत्या कर ली। दोनों के शव ऑफिस में लहूलुहान हालत में मिले।

विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक मोहित हांडा, एएसपी राजेश मोहन, सिविल लाइन थाना प्रभारी राजिंद्र मौके पर पहुंचे। रात करीब 9 बजे दोनों के शवों को नागरिक अस्पताल ले जाया गया। सोमवार को शवों का पोस्टमार्टम होगा। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में तनाव के चलते वारदात को अंजाम देना बताया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार मूलरूप से नरवाना के रहने वाले डॉ. संदीप गोयल लुवास में सर्जिकल विभाग में वैज्ञानिक थे। आठ साल की बेटी सनाया और पत्नी नीतू गोयल के साथ एचएयू के ओल्ड कैंपस में रहते थे। रविवार शाम को बेटी सनाया को लेकर रजिस्ट्रार कार्यालय में पहुंचे।
विज्ञापन


इसके बाद अपने ऑफिस में गए और दरवाजे को अंदर से बंद कर दिया। इसके बाद सर्जिकल ब्लेड से पहले बेटी की बेरहमी से हत्या की और खुद के हाथ की नस काट ली। काफी देर तक जब वैज्ञानिक बाहर नहीं आए तो कर्मचारियों ने दरवाजे पर आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।

इसके बाद अधिकारियों और सुरक्षा इंचार्ज को बताया। लुवास के अधिकारी मौके पर पहुंचे और दरवाजे को तोड़ा तो अंदर सोफा सेट पर बेटी का शव और जमीन पर डॉ. संदीप गोयल का शव पड़ा था।

प्रांरभिक जांच में सामने आया है कि पहले वैज्ञानिक डॉ. संदीप गोयल ने आठ साल की बेटी की गला रेतकर हत्या की। बाद में खुद आत्महत्या कर ली। डॉ. गोयल डिप्रेशन का शिकार थे। बाकी हर पहलू पर मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। - राजेश मोहन, एएसपी, हिसार।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें