डीएसपी ने बताया कि उमरा गेट निवासी व्यापारी गौरव केला कारोबारी हैं। गौरव, उसका फुफेरा भाई अनिल बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। कुछ लड़के ने उन्हें बाइक रोक कर जबरदस्ती उनको अलग-अलग गाड़ियों में बैठा लिया। देर रात आरोपियों ने उनके व अनिल के साथ मार पिटाई की व छोड़ने के नाम पर 20 लाख रुपये की फिरौती मांगी।
हांसी में केला व्यापारी को अपहरण कर 20 लाख रुपये की फिरौती मांगने व मारपीट करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिसमें 5 हजार रुपये का ईनामी बदमाश चैरी भी शामिल है। दयाल सिंह कालोनी निवासी कपिल उर्फ चैरी अपने गांव का पंच है। तीसरे आरोपी को रोहतक एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि 20 लाख डेढ़ लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। जिसमें ढाई लाख रुपये किसी दोस्त से दिलवाने की बात कहने के बाद दोनों को छोड़ा गया था।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार
डीएसपी धीरज कुमार ने मीडिया से बातचीत में कहा कि 28 अगस्त 2022 की रात को घटना को अंजाम देने के बाद ये तीनों आरोपी फरार चल रहे थे। इस मामले में एक आरोपी नीटू को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। इस मामले में 29 अगस्त को वे सिटी थाना पुलिस ने केला व्यापारी गौरव व अनिल की शिकायत पर दो नामजद सहित 20 लोगों पर केस दर्ज किया था। आरोपी कपिल उर्फ चैरी हांसी की दयाल सिंह कॉलोनी व गगन उर्फ पावा मंडी सैनियान रोड का रहने वाले हैं। दोनों को बरवाला बाईपास पुल के पास से गिरफ्तार किया गया है। तीसरे आरोपी मनोज को रोहतक एसटीएफ ने गिरफ्तार किया था।
डीएसपी ने बताया कि उमरा गेट निवासी व्यापारी गौरव केला कारोबारी हैं। तोशाम रोड पर उनका केलों का कोल्ड स्टोर है। 28 अगस्त की रात गौरव, उसका फुफेरा भाई अनिल बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। कैंची चौक के पास पहुंचे तो रास्ते में तीन गाड़ियां खड़ी थी। उन गाड़ियों में करीब 15-16 व्यक्ति थे। कुछ लड़के गाड़ियों से बाहर खड़े थे। गौरव का कहना है कि उन्होंने उनकी बाइक रोक कर जबरदस्ती उनको अलग-अलग गाड़ियों में बैठा लिया।
विज्ञापन
इसके बाद आरोपी दिल्ली रोड पर काका भाटिया के खेत में ले गए। देर रात आरोपियों ने उनके व अनिल के साथ मार पिटाई की व छोड़ने के नाम पर 20 लाख रुपये की फिरौती मांगी। पैसा न देने पर जान से मारने की धमकी भी दी। गौरव ने परिजनों की मदद से डेढ़ लाख रुपये नगद व ढाई लाख रुपये किसी से दिलाने की बात कहीं। जिसके बाद उन्हें छोड़ा गया था।
चार लाख के बाद बाकी रुपये एक महीने का समय दिया था। रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद देर रात आरोपी उनको घायल हालात में सरकारी अस्पताल के पास छोड़कर फरार हो गए थे। 29 अगस्त को सिटी थाना पुलिस ने 2 नामजद सहित करीब 20 अन्य आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कपिल ऊर्फ चेरी व गगन तीन दिन के पुलिस रिमांड लिया है। मनोज को शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
चैरी व काका भाटिया पर था पांच हजार रुपये का ईनाम
डीएसपी धीरज कुमार ने बताया कि अपहरण मामले में कपिल ऊर्फ चैरी व काका भाटिया पर पांच हज़ार रुपये का ईनाम रखा गया था। चैरी पर इससे पहले भी विभिन्न थानों में डकैती सहित 6 मामले अलग अलग थानों में दर्ज है। चैरी गांव दयाल सिंह कॉलोनी का पंच है।