फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गूंगा गैंग ने आई 20 कार छीनकर की थी वारदात, दो गिरफ्तार

Sat, 12 Nov 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पुलिस ने सुशीला भवन के पास फूड कैटरर से आई 20 कार छीनने समेत शहर की कई वारदात को अंजाम देने वाले गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनमें सूर्य नगर का दिनेश उर्फ दिन्नू और महेंद्रगढ़ जिला के गांव नागलिया का अजय शामिल हैं। वे गूंगा गैंग के सदस्य बताए गए हैं।
विज्ञापन


सूर्य नगर चौकी प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने पूछताछ की तो दोनों ने बताया कि वे मनोज गूंगा गैंग के सदस्य हैं। उन्होंने कुछ दिन पहले रात आठ बजे डीएन कॉलेज के फूड कैटरर सेक्टर 13 के राजेंद्र कुमार से मारपीट कर उनकी सफेद रंग की आई 20 कार छीनी थी।

उनके गैंग में पांच-छह सदस्य हैं, मगर वारदात में सदस्यों की संख्या कम-ज्यादा थी। सुशीला भवन से कार छीनकर वे तोशाम रोड पर फरार हो गए थे। उन्होंने कंवारी के शराब ठेके से सेल्समैन से पिस्टल प्वाइंट पर 1800 रुपये छीने थे।
विज्ञापन


उसके बाद उन्होंने रात को मनोज गूंगा के साथ कार में मछली मार्केट में आकर सिसाय के प्रॉपर्टी डीलर कृष्ण के दफ्तर के बाहर फायरिंग की थी। उसके बाद सब्जी मंडी में एक युवक को मारने की नीयत से गोलियां चलाकर वे कार में फरार हो गए थे। लेकिन गोली उस युवक को न लगकर तीन अन्य युवकों को छर्रे लगे थे।

सीआईए ने लूट की साजिश रचते पकड़े
सीआईए के एएसआई दीपेंद्र सिंह की टीम ने सूचना मिलने पर सूर्य नगर के दिनेश उर्फ दिन्नू और महेंद्रगढ़ के अजय को सेक्टर 3-5 की नहर पुलिया पर लूट की योजना बनाते पकड़ा। पुलिस ने उनके कब्जे से 12 बोर की एक पिस्तौल और एक रॉड बरामद की। सिटी पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें