फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगेस्टर अजीत थुराना गिरफ्तार

Fri, 25 Dec 2015 12:01 AM IST
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
दो गुटों में चल रही गैंगवार में एक गैंग के मुख्य सरगना (गैंगेस्टर) को आईजी की एसटीएफ टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया गैंगेस्टर अजीत पहलवान उर्फ अजीत थुराना उर्फ सोनू है।
विज्ञापन


इनामी गैंगेस्टर अजीत थुराना एक बार फिर गैंगवार करने की फिराक में था। गैंगेस्टर विनोद काणा के गुर्गे एवं उसका राइट हैंड माना जाने वाला पंकज थुराना फिलहाल उसके निशाने पर था।

वह चार दिन पहले ही जेल से बाहर आया था। सूत्रों के अनुसार अजीत पहलवान उसे मारने की प्लानिंग कर रहा था। आईजी टीम ने उसे किन्नर मोड़ से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे वीरवार को कोर्ट में पेेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन


दोनों गैंगेस्टर अजीत पहलवान व विनोद काणा उर्फ पानू की आपस में दुश्मनी है। अजीत ने पुलिस पूछताछ में बताया कि पंकज के अलावा पानू के और गुर्गे भी उसके टारगेट पर थे।

ये बदमाश कोर्ट परिसर में भी मर्डर की वारदात को अंजाम दे चुके हैं। आईजी की टीम ने अजीत पहलवान गैंग के मेन सरगना को गिरफ्तार कर लिया है।

अब इस गैंग में अजीत के राइट हैंड बिट्टू को गिरफ्तार करने के प्रयास में पुलिस जुट गई है। इस गैंग के कई और बदमाश सुभाष नाड़ा व कुछ अन्य गुर्गे बचे हैं।

टीम को आईजी ने दी बधाई
इनामी बदमाश अजीत थुराना को गिरफ्तार करने वाली टीम में शािमल एसटीएफ इंचार्ज इंस्पेक्टर जीत सिंह बेनीवाल, साइबर सेल इंचार्ज गुणपाल, सब इंस्पेक्टर कर्मजीत, एएसआई संजय, एएसआई वीरेंद्र, एसएसआई निजामुद्दीन, हवलदार नरेश, बिजेंद्र, जितेंद्र व सिपाही देवेंद्र को बधाई दी है।

गैंगेस्टर अजीत थुराना को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मुख्य शूटर के बाद बिट्टू इस गैंग को संभाल सकता है। पुलिस उसकी तलाश में है।

गैंग सरगना विनोद पानू को भी गिरफ्तार करने के प्रयास चल रहे हैं। इन दोनों गैंग के गुर्गे मौका मिलते ही एक दूसरे के सदस्यों को उड़ा देते थे। इस गिरफ्तारी के बाद संभवत: गैंगवार पर रोक लगेगी।
विज्ञापन

- अनिल कुमार राव, आईजी हिसार रेंज
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें