फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगदारी: 'गांव में रहना है तो तीन लाख रुपये का बंदोबस्त कर ले, नहीं तो तुझे और तेरे बेटे को जान से मार देंगे'

Mon, 24 Jan 2022 09:28 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी आदमपुर, हिसार (हरियाणा) 

सार

हरियाणा के हिसार जिले के सीसवाल में पिस्तौल के बल पर बैंक मैनेजर से रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के हिसार जिले के मंडी आदमपुर क्षेत्र के गांव सीसवाल में बाइक सवार दो युवकों द्वारा बैंक मैनेजर से पिस्तौल के बल पर रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने मैनेजर से कहा कि गांव में रहना है तो तीन लाख रुपये का बंदोबस्त कर ले। आदमपुर पुलिस ने बैंक मैनेजर मक्खनलाल की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें ः हरियाणा में नया प्रयोग : अब बदलेगा जमीन पैमाइश का तरीका, डिजिटल होगी माप, विवाद भी होंगे कम

गांव सीसवाल निवासी मक्खनलाल ने बताया कि वह गांव न्योली कलां में को-ऑपरेटिव बैक में मैनेजर के पद पर तैनात है। 23 जनवरी को दोपहर करीब डेढ़ बजे किसी व्यक्ति ने उसको आवाज लगाई। जब वह घर से बाहर आया तो देखा कि एक व्यक्ति बाइक लिए खड़ा था और दूसरा व्यक्ति हाथ में पिस्तौल लिए आया और बोला कि गांव में रहना है तो एक सप्ताह में तीन लाख रुपये दे दे, नहीं तो तुझे और तेरे बेटे को जान से मार देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें ः गौरव : बहादुरगढ़ के दो खिलाड़ी हरियाणा की झांकी में होंगे शामिल, योगेश कथुनिया और दीपक पूनिया दिखाएंगे दांवपेच

मक्खनलाल ने बताया कि दोनों व्यक्तियों ने अपने चेहरे कपड़े से ढक रखा था। हालांकि घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में आरोपी बाइक सवार नजर आ रहे हैं। जांच अधिकारी एएसआई बलजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें