फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की मौत: पति सहित पांच लोगों पर आरोप लगाया, हिसार के गांव गंगवा की नेहा की फतेहाबाद में हुई थी शादी

Sat, 07 Nov 2026 11:44 AM IST
Naveen माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)

सार

गांव गंगवा निवासी ने बताया कि उनकी बहन नेहा की शादी फतेहाबाद निवासी वरूण के साथ की थी। उनकी अढाई साल की बेटी है। ससुरालजन नेहा को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। उनके पास तीन दिन पहले फोन आया कि नेहा ने जहर खा लिया है।
विज्ञापन
मृतका - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहाबाद के बैजलपुर रोड निवासी विवाहिता नेहा की जहरीले पदार्थ के प्रभाव से मौत हो गई। मृतका के मायके वालों ने ससुरालजनों पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतका के परिजनों ने पुलिस को भी शिकायत दी है। पुलिस ने जांच शुरु कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल हिसार में भेजा गया है।

विज्ञापन


गांव गंगवा निवासी ने बताया कि उनकी बहन नेहा की शादी फतेहाबाद निवासी वरूण के साथ की थी। उनकी अढाई साल की बेटी है। ससुरालजन नेहा को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। उनके पास तीन दिन पहले फोन आया कि नेहा ने जहर खा लिया है। इसके बाद वह लोग नेहा को हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती करा कर चले गए। जहां उपचार के दौरान नेहा की मौत हो गई। नेहा के परिजनों ने पति वरुण,सास, ससुर , जेठानी,जेठ पर हत्या का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें