फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: पति की मौत के बाद अकेली रहती थी वृद्धा, कमरे में गली-सड़ी अवस्था में मिला शव

Sat, 14 Aug 2021 02:11 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)

सार

मृतका का बेटा राहुल एयरफोर्स से सेवानिवृत्त होकर देहरादून में बैंक में नौकरी करता है और परिवार सहित वहीं रहता है। हर रोज राहुल अपनी मां सरिता को फोन करता था लेकिन वे फोन नहीं उठा रही थी।
विज्ञापन
इस तरह वृद्धा के शव को पोटली में बांधा गया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिसार के आजाद नगर एरिया में स्थित शास्त्री नगर में दादी गोरी मंदिर के पास शनिवार सुबह करीब 60 वर्षीय महिला का शव कमरे में गली-सड़ी अवस्था में बरामद हुआ। सूचना मिलते ही आजाद नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हिसार नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। 

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शास्त्री नगर निवासी 60 वर्षीय सरिता के पति उदयवीर का देहांत हो चुका है। बेटा राहुल एयरफोर्स से सेवानिवृत्त होकर देहरादून में बैंक में नौकरी करता है और परिवार सहित वहीं रहता है। हर रोज राहुल अपनी मां सरिता को फोन करता था लेकिन वे फोन नहीं उठा रही थी।


शनिवार को भी फोन न उठाने पर उसने किसी पड़ोसी को घर पर भेजा। वहां उसकी माता का शव कमरे में गली-सड़ी अवस्था में बरामद हुआ। फर्श पर खून के धब्बे भी थे। शव काफी गल-सड़ गया था। उसे किसी तरह एक पोटली में बंद कर पोस्टमार्टम के लिए हिसार नागरिक अस्पताल के शवगृह में भिजवाया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें