बरवाला में लूट की प्लानिंग कर रहे पांच बदमाशों को सीआईए वन व सीआईए टू की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। ये बदमाश मतलोडा के पास बनभौरी मोड़ पर निर्माणाधीन धर्मशाला में बैठकर प्लानिंग कर रहे थे।
पकड़े गए बदमाश कुलेरी निवासी सलीम खान, मतलोडा निवासी संजय उर्फ काला, खरक पुनिया निवासी सुनील, बनभोरी निवासी जोरा सिंह व आदमपुर निवासी अजमल है।
पुलिस को इनके पास से दो पिस्टल 9 एमएम व 12 कारतूस, एक पिस्टल 315 बोर व चार कारतूस, एक पिस्टल 32 बोर व 14 कारतूस मिले हैं।
एसपी सतेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि सीआईए वन इंचार्ज इंस्पेक्टर जगबीर सिंह एवं सीआईए टू इंचार्ज राजाराम की संयुक्त टीम ने मुखबिरी के आधार पर इन्हें गिरफ्तार किया है।
इन सभी पर हत्या, लूटपाट सहित कई संगीन वारदात के मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस प्रवक्ता हरीश भारद्वाज ने बताया कि कुलेरी निवासी सलीम खान, मतलोडा निवासी संजय उर्फ काला, खरक पूनिया निवासी सुनील, बनभोरी निवासी जोरा सिंह व आदमपुर निवासी अजमल को कोर्ट में पेश किया।
जहां से बनभोरी निवासी जोरा सिंह को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है तथा बाकी अन्य चारों को जेल भेज दिया गया है।