फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonali Phogat: गोवा से बाहर रची थी सोनाली की हत्या की साजिश! जानिए अब तक की CBI जांच

Mon, 19 Sep 2022 11:17 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)

सार

3 अगस्त को सोनाली की मौत हुई थी। इसके बाद से सोनाली की बेटी और अन्य परिजन सीबीआई जांच की मांग उठा रहे थे। 
विज्ञापन
Sonali Phogat - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा नेता सोनाली फोगाट की हत्याकांड की जांच में जुटी सीबीआई टीम ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। रिजॉर्ट और क्लब में जाकर जांच करने के बाद अब सीबीआई टीम जांच के लिए हरियाणा आ सकती है। सीबीआई की जांच को देखकर लग रहा है कि सोनाली फोगाट की हत्या की साजिश गोवा में नहीं, बल्कि बाहर रची गई है। साजिश के तहत गोवा में रिजॉर्ट बुक किया, बाद में नशा दिया और क्लब में लेकर आए। 

विज्ञापन


जांच के लिए आरोपियों को दिल्ली लाया जा सकता है
कयास लगाए जा रहे हैं कि सीबीआई अपनी जांच के दौरान पूछताछ के लिए आरोपियों को गोवा जेल से दिल्ली लेकर आ सकती है। फिलहाल आरोपी सुधीर सांगवान और सुखविंद्र गोवा जेल में बंद हैं। जब सीबीआई को जांच सौंपी गई तो एक टीम सोनाली फोगाट के फतेहाबाद स्थित गांव पहुंची थी और परिजनों को गोवा में दर्ज हत्या की एफआईआर सौंपी। बता दें कि 23 अगस्त को सोनाली की मौत हुई थी। इसके बाद से सोनाली की बेटी और अन्य परिजन सीबीआई जांच की मांग उठा रहे थे। 

दो संदिग्ध मादक पदार्थ तस्करों को जमानत
भाजपा की नेता सोनाली फोगाट की हत्या के मामले में नया अपडेट सामने आया है। मामले में गिरफ्तार किए गए पांच आरोपियों में से दो को गोवा की एक विशेष कोर्ट ने सोमवार को जमानत दे दी। मादक पदार्थ तस्करी के आरोपी रामचंद्र मांड्रेकर और दत्ताप्रसाद गांवकर को जमानत दी गई है। दोनों को एनडीपीएस कोर्ट ने जमानत दे दी।
विज्ञापन


इससे पहले इसी कोर्ट ने कर्लीज रेस्त्रां के मालिक एडविन नूनिस को जमानत दी थी। कर्लीज वह रेस्तरां है, जहां फोगाट ने अपनी मृत्यु से कुछ घंटे पहले पार्टी की थी। 43 साल की फोगाट को 23 अगस्त को अंजुना के एक निजी अस्पताल में मृत लाया गया था। पुलिस ने कहा था कि फोगाट को पानी के साथ एक नशीला पदार्थ दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें