फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: गांजे का नशा कर खुद के अपहरण की बात कह पिता से मांगे दस लाख, बोला- रुपये नहीं दिए तो ये जान से मार देंगे

Sun, 13 Mar 2022 11:52 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)

सार

आरोपी ने सुबह चचेरे भाई की ढाणी में धमकी भरा पत्र फेंका और दोपहर को गांव के खेल मैदान में मिला। पुलिस ने दो दिन में अपहरण का खुलासा कर दिया।
विज्ञापन
arrest symbol - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के हिसार में बगला गांव के पास से निजी अस्पताल के एक सुरक्षाकर्मी के अपहरण की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। दो दिन पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि सुरक्षाकर्मी ने अपने ही अपहरण की साजिश रची थी। नशे में उसने अपने पिता को फोन कर दस लाख रुपये की मांग की थी और कहा था कि अगर, रुपये नहीं दिए तो अपहरण करने वाले मुझे जान से मार देंगे। पुलिस ने आरोपी चौधरीवाली निवासी चंद्रपाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस सोमवार को आरोपी को अदालत में पेश करेगी। 

विज्ञापन


अपने आप को रस्सी से बांधा
आदमपुर थाना प्रभारी मनदीप ने बताया कि चंद्रपाल नशा करने का आदी है। गत 11 मार्च को निजी अस्पताल में ड्यूटी खत्म करने के बाद वह बाइक लेकर घर के लिए निकला। घुड़साल गांव के पास रास्ते में उसने बैठ कर गांजे का सेवन किया। उसके बाद अपनी बाइक और कपड़े सड़क किनारे डाल दिया। फिर अपने पिता के मोबाइल फोन पर कॉल कर कहा कि किसी ने उसका अपहरण कर लिया है और दस लाख रुपये मांग रहे है, अगर रुपये नहीं दिए तो ये लोग मुझे जान से मार देंगे।

उसके बाद उसने खुद का मोबाइल फोन बंद कर लिया और सरसों के खेतों में चला गया और वहां पर गांजे का नशा करता रहा। आरोपी ने अपने मौसी के लड़के के पास भी मोबाइल पर मैसेज भेज रुपये देने की बात कहीं। 13 तारीख की सुबह वह अपने ताऊ के बेटे की ढाणी में गया और एक धमकी भरा पत्र वहां पर फेंका कर गांव के खेल मैदान में चला गया।
विज्ञापन


वहां पर दोपहर को उसने अपने आप को रस्सी से बांध लिया और बेहोश होने का नाटक करने लगा। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे और चंद्रपाल से जब सख्ती से पूछा तो उसने सच्चाई बताई। बाद में खुद के अपहरण की बात कह कर रुपये मांगने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

एसपी ने किया था टीमों का गठन 
गत 11 मार्च को चौधरीवाली निवासी चंद्रपाल के अपहरण की सूचना मिलने के बाद एसपी लोकेंद्र सिंह ने सीआईए और आदमपुर थाना पुलिस की टीमें बनाई थी। पुलिस ने दो दिन के बाद अपहरण की वारदात का खुलासा कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें