फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुन्नी और बिंदी के शौकीन निकले चोर, दो दुकानों से ले गए 100 पत्ते बिंदी व 70 चुन्नी

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। शहर में चोरों ने सोमवार रात तीन स्थानों पर वारदात को अंजाम दिया। दो स्थानों दुकानों के ताले तोड़े गए तो शिव नगर के मकान में सेंधमारी की। तीनों स्थानों से चोर हजारों रुपये का सामान व नकदी चुरा ले गए।
विज्ञापन

चोरी की सूचना मिलने पर संबंधित थाना पुलिस मौके पर पहुंची और वारदात स्थल का मुआयना किया। पुलिस द्वारा एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसमें मौके से सुबूत जुटाए। फिलहाल तीनों मामलों में अलग-अलग थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है, लेकिन किसी भी मामले में चोरों का सुराग नहीं लग पाया है।
केस-1 : मकान को बनाया निशाना
मिलगेट क्षेत्र के शिव नगर निवासी राजेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 15 अप्रैल की रात को चोर उसके घर में घुसे और तीन मोबाइल, चार हजार रुपये नकद, आभूषण, एटीएम कार्ड चुरा ले गए। उन्हें चोरी का सुबह ही पता चला। जांचकर्ता हेड कांस्टेबल मुकेश कुमार के अनुसार शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 457, 380 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

केस-2 : चुन्नी चुराई, मोबाइल भूले चोर
पुलिस को दी शिकायत में मोहल्ला डोगरान निवासी गुलशन ने बताया कि वह तेलियान पुल के समीप इंदिरा मार्केट में पूजा दुपट्टा पैलेस एंड कुर्ता सेंटर के नाम से दुकान चलाता है। 15 अप्रैल की रात को वह रात 9 बजे दुकान बंद करके गया था। उसने बताया कि जब वह 16 अप्रैल को सुबह दुकान पर पहुंचा तो ताले टूटे हुए थे। अंदर जाकर चेक किया तो दो गैस सिलिंडर, करीब 70-80 चुन्नी गायब थी। उसने शिकायत में बताया कि उसकी दुकान में एक मोबाइल मिला है, जो उसका नहीं है। यह संभवत: चोरों का हो सकता है। जांचकर्ता हेड कांस्टेबल रामजीलाल के अनुसार शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 457, 380 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
केस-3 : जनरल स्टोर से बिंदी और नकदी चुराई
सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर 16-17 निवासी राजेंद्र चावला ने बताया कि वह हरिदास कॉलोनी स्थित डॉ. बीआर आंबेडकर हॉस्टल में जनरल स्टोर चलाता है। 15 अप्रैल की रात वह अपनी दुकान को बंद करके गया था, लेकिन मंगलवार को सुबह दुकान पर पहुंचा तो ताले टूटे हुए थे। उसने अंदर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। उसने शिकायत में बताया चोर उसके यहां से 100 पत्ते बिंदी के, 12 हजार रुपये नकद, पैंपर के पैकेट और कुछ अन्य सामान चोरी कर ले गए। जांचकर्ता हेड कांस्टेबल जगदीप सिंह के अनुसार शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 457, 380 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें