फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगन में घुसकर दो गुलदारों ने कुते को बनाया निवाला

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

रायवाला। राजाजी टाइगर रिजर्व की सीमा से सटे खांडगांव में मंगलवार रात धमके दो गुलदारों ने एक पालतू कुत्ते को निवाला बना लिया। गुलदारों और कुत्ते के संघर्ष की घटना घर में लगे सीसीटीवी में कैद हुई है। वहीं घर के आंगन तक दो गुलदारों के पहुंचने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने सुरक्षा की गुहार लगाई है। पार्क प्रशासन ने गश्त बढ़ाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

खांडगांव निवासी कमान सिंह रावत के अनुसार मंगलवार रात दो गुलदार घर के आंगन तक पहुंच गए थे। इस दौरान आंगन में मौजूद कुत्ते को गुलदारों ने दबोच लिया और मारडाला। बुधवार सुबह सीसीटीवी की फुटेज देखने पर दो गुलदारों और कुत्ते के बीच संघर्ष की जानकारी हुई। इसके बाद रेंज अधिकारी एसएस नेगी को सूचना दी। रेंज अधिकारी ने कैमरा ट्रैप लगाकर आबादी क्षेत्र में गुलदार की गतिविधियों पर नजर रखने और पिंजरा लगाने के अलावा नियमित गश्त बढ़ाने का आश्वासन दिया है। बहरहाल आंगन तक गुलदार के पहुंचने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें