अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। गोली लगने से घायल सेक्टर 16-17 निवासी विनय मोर की तबियत बिगड़ने पर उसे बुधवार को रेफर कर दिया गया। विनय का गुरुग्राम स्थित मेडीसिटी अस्पताल में इलाज चल रहा है जहां उनकी हालत खतरे में बनी हुई है।
विनय मोर को मंगलवार सुबह 10 बजे सिविल लाइन थाना के पास दो बाइक सवारों ने गोली मारी थी। उस समय विनय अपनी बेटी का खाना देकर स्कूल से वापस घर की तरफ आ रहा था। गंभीर रूप से घायल विनय को राहगीरों ने अस्पताल पहुंचाया था। शाम को आपरेशन करके डॉक्टर ने गर्दन में फंसी गोली को निकाला था। आपरेशन के बाद भी विनय को होश नही आया था। पुलिस ने इस मामले में विनय के भाई विकास के बयान के आधार पर सूर्य नगर के रविंद्र पंडित व एक अन्य के खिलाफ हत्या प्रयास व शराब ठेकेदार जयबीर पंघाल के खिलाफ हत्या की साजिश रखने का केस दर्ज किया है। मामले में सिविल लाइन थाना प्रभारी नरेंद्र पाल ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये पुलिस ने तीन टीमों का गठन किया है। टीमें लगातार छापामारी कर रही हैं। पुलिस ने सीसीटीवी को अपने कब्जे में ले लिया है। जल्द ही पुुलिस को सफलता मिलेगी।