फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिन बीतने के बाद भी एसआईटी के हाथ खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। मेरठ रोड मंगलौरा चौकी के समीप मंदिर में हुए ट्रिपल मर्डर के मामले में चार दिन बीतने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली है। एसआईटी गठित होने के बाद भी पुलिस को अभी तक कोई अहम सुराग नहीं लगा है। अब पुलिस प्राइवेट अस्पताल में दाखिल पंडित अजय शर्मा व पीजीआई में दाखिल सेवादार हरजिंद्र के बयान देने का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन डॉक्टरों का कहना है कि अभी ये दोनों बोलने की स्थिति में नहीं है। हालांकि, पुलिस यूपी पुलिस से संपर्क कर इस मामले की जांच कर रही है। फिर भी पुलिस को कोई सुराग नहीं लग रहा है। पुलिस का मानना है कि इस मामले में गोतस्करों का भी हाथ हो सकता है। क्योंकि मंदिर में गोशाला है। अकसर इस मंदिर में रात को राहगीर ठहर भी जाते थे।
विज्ञापन

बता दें मंगलौरा पुलिस चौकी के समीप श्री गोविंद धाम संत आश्रम भाई बहन मंदिर में 18 अगस्त शनिवार की रात को दस से 15 बदमाश घुस गए और उन्होंने वहां पंडित विनोद, रविंद्र व सेवादार सुलतान की हत्या कर दी और पंडित अजय शर्मा व सेवादार हरजिंद्र को गंभीर रूप से घायल कर दिया। हालांकि, पुलिस ने मंगलौरा निवासी अरूण उर्फ गंजा के खिलाफ मामला दर्ज किया हुआ है। मधुबन थाना प्रभारी राजकुमार रंगा का कहना है कि अभी तक इस मामले में कोई सुराग नहीं लगा है, घायलों के ब्यान होने पर ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें