गांव के सरपंच ने मेनका गांधी को भेजी शिकायत
हिसार। गांव सीसवाला में पंचायती झोटे को पालतु कुत्ते से कटवाने व लाठियों से पीटने का मामला केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी तक पहुंच गया हैं। झोटे के साथ क्रूरता करने के बाद भी पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ केस दर्ज नहीं करने पर गांव के सरपंच राजपाल ने मेनका गांधी को शिकायत भेज दी।
गांव के सरपंच राजपाल ने बताया कि गांव के ही मनदीप ने पंचायती झोटे को लाठियों से पीटा और अपने पालतू कुत्ते से कटवा दिया। इस बारे में उनके पास वीडियो रिकार्डिंग भी है। बालसमंद पुलिस चौकी में शिकायत भी दी। जब पुलिस ने इस बारे में कोई कार्रवाई नहीं की तो उन्होंने इसकी शिकायत केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी के ऑफिस में कर दी। वहां से पूछताछ करने पर पुलिस ने झोटे का मेडिकल बोर्ड से करवाने की बात कही। मगर मेडिकल बोर्ड के डॉक्टर्स ने आरोपी पक्ष के साथ मिलीभगत करके झोटे को लगी चोट को खुद से लगी चोट बता दिया। इसके बाद सरपंच ने झूठा मेडिकल बनाने का आरोप लगाते हुए डॉक्टर्स के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए शिकायत पुलिस को दी है। सरपंच का आरोप है कि पुलिस इस मामले में कार्रवाई से बचना चाहती है।