फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सरोज बाला की तलाश में नरवाना में छापेमारी

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। महिला थाना की पूर्व प्रभारी इंस्पेक्टर सरोज बाला की तलाश में विजिलेंस की टीम ने शुक्रवार को नरवाना में छापेमारी की। इस छापेमारी के साथ ही सरोज बाला के सरेंडर करने की खबर फैली। विजिलेंस डीएसपी ने इससे इंकार किया है।
विज्ञापन

विजिलेंस ने 29 अप्रैल को रेप की शिकायत को रफा-दफा करने के नाम पर महिला थाना प्रभारी सरोज बाला की गाड़ी चालक सुरेंद्र को 70 हजार की रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया था। चालक ने बताया था कि यह रिश्वत महिला थाना प्रभारी के नाम पर ली थी। रिश्वत के इस मामले में निरीक्षक सरोज बाला का नाम आने के बाद वह गायब हो गई। पुलिस ने महिला इंस्पेक्टर सरोजबाला को थाना से हटाकर लाइन हाजिर कर दिया था। बाद में सरोज को निलंबित कर दिया गया। विजिलेंस की टीम अभी तक उसकी तलाश में हिसार की पुलिस लाइन के अलावा हांसी, जींद, नरवाना में छापेमारी कर चुकी है। शुक्रवार को भी विजिलेंस टीम ने नरवाना में फिर से छापेमारी की। लेकिन सुराग नहीं लगा। शाम के वक्त सरोज बाला के सरेंडर होने की खबर भी फैली। विजिलेंस डीएसपी शरीफ सिंह से बात की तो उन्होंने कहा कि टीम निरीक्षक सरोज बाला की तलाश कर छापेमारी कर रही है। अभी तक सुराग नहीं लगा है। इस मामले में पुलिस हनी ट्रैप में लोगों को फंसाने वाली आरोपी महिला को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें