फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम अधिकारियों का भेदभाव

विज्ञापन
विज्ञापन
हड़ताल करने वाले 4 चहेतों को छोड़कर सभी कांट्रेक्ट कर्मचारियों की लगी गैरहाजिरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
नगर निगम में दो दिन पहले 6 महीने से वेतन न मिलने के विरोध में हड़ताल करने वाले कांट्रेक्ट कर्मचारियों के साथ भेदभाव का मामला सामने आया है। अधिकारियों ने भेदभाव करते हुए चार चहेतों की तो हड़ताल में उपस्थिति के बावजूद हाजिरी लगा दी मगर बाकी सभी को अनुपस्थित दिखा दिया। मामले को लेकर कर्मचारियों में रोष है।
विज्ञापन

कांट्रेक्ट के कर्मचारियों ने कहा है कि उन्होंने 6 जुलाई को वेतन न मिलने के विरोध में हड़ताल की थी। सुबह जब वे लोग कार्यालय पहुंचे तो पहले आते ही उन्होंने रजिस्टर में हाजिरी लगा दी थी। जिसके बाद में निगम अधिकारयों ने पी (प्रेजेंट) के स्थान पर ए (एपसेंट) कर दिया। चार कर्मचारियों को छोड़कर बाकी सभी को गैर हाजिर दिखा दिया। यानी उनका एक दिन का वेतन काटा जाएगा मगर जो लोग उनके साथ ही धरने पर बैठे थे उनकी उपस्थिति दिखा दी। कर्मचारी इस मामले को लेकर विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर भी अधिकारियों से बात की जाएगी। इसके अलावा उन्होंने कहा है कि अगर सोमवार या मंगलवार को बचे हुए कुछ कर्मचारियों को वेतन नहीं मिलता तो कर्मचारी दोबारा प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें