फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी कागजात के आधार पर लिंग जांच करवाने के मामले में केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जी कागजात के आधार पर भ्रूण लिंग जांच करवाने के मामले में दो पर केस दर्ज
विज्ञापन


हिसार। फर्जी कागजात के आधार पर लिंग जांच करवाने के मामले में एक नामजद आरोपी सहित दो के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। अग्रोहा थाना पुलिस ने इस मामले में नागरिक अस्पताल से डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. रतना भारती की शिकायत पर गांव लांधड़ी निवासी सुधीर व एक अन्य के खिलाफ भ्रूण लिंग जांच कानून व धोखाधड़ी का केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अग्रोहा थाना पुलिस को दी शिकायत में डॉ. रतना भारती ने बताया कि उनकेे इस बात की सूचना मिली थी कि आरोपी भ्रूण लिंग जांच करवाने का धंधा चला रहा है। नागरिक अस्पताल प्रशासन ने इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए सीएमओ डॉ. दयानंद के निर्देश पर एक टीम का गठन किया गया, जिसमें डॉ. रतना, डॉ. टीपी शर्मा, डॉ. दीपक चौधरी, डॉ. अनिल आहूजा व सुरेश चौधरी को शामिल किया गया। इस टीम ने एक महिला को फर्जी ग्राहक बनाकर सुधीर से संपर्क किया गया। आरोपी सुधीर ने लिंग जांच करवाने के नाम पर 50 हजार रुपये की मांग की। पैसे देने के बाद आरोपी ग्राहक बनी महिला को अग्रोहा के एक अल्ट्रासाउंड सेंटर पर लेकर गया। सेंटर पर आरोपी सुधीर ने महिला का खुद की पत्नी मोनिका बताते हुए फर्जी कागजात तैयार करके भ्रूण लिंग जांच करवाने की कोशिश की। अल्ट्रासाउंड संचालक ने इस बात की जानकारी विभाग की टीम को दे दी, लेकिन टीम की पकड़ में आने से पहले ही आरोपी सुधीर वहां से फरार हो गया। अग्रोहा थाना पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। आरोपी सुधीर अभी तक गिरफ्तार नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें