फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम की टीम ने पॉलीथीन रखने पर दस दुकानदारों पर लगाया जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। नगर निगम की स्वच्छता शाखा की टीम ने सोमवार को पॉलिथीन रखने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। निगम के सीएसआई सुभाष चंद्र सैनी, एएसआई सुरेंद्र कुमार, एएसआई रोहित सोनी की टीम ने अर्बन एस्टेट-टू से अभियान की शुरुआत की और जिंदल चौक व जिंदल अस्पताल के आसपास के दुकानदारों के भी चालान काटे। इस सभी दुकानदारों से 16 हजार 500 रुपये का जुर्माना वसूला गया। टीम सदस्यों ने दुकानदारों को बताया कि पॉलिथीन पर पाबंदी लगाई हुई है। किसी दुकानदार के पास अगर पॉलिथीन मिलेगा तो उस पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

इन दुकानों पर मिली पॉलिथीन
सीएसआई सुभाष चंद्र सैनी ने बताया कि बालाजी किराणा स्टोर पर 500 रुपये, सैनी स्वीट्स पर 3 हजार रुपये, ओम जी बीकानेर स्वीट्स पर 1500 रुपये, सुनील सब्जी विक्रेता पर 500 रुपये, अमर लाल हरीश कुमार कन्फैक्शनरी स्टोर पर 1500 रुपये, ललित मेडिकल हॉल पर 500 रुपये, अपनी फार्मेसी कंट्रोल स्टोर पर 3 हजार रुपये, न्यू फार्मेसी 1500 रुपये, गीतांजलि फार्मेसी पर 3 हजार रुपये और लक्ष्मी मेडिकोज पर 1500 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इन सभी के चालान काटकर जुर्माना राशि वसूल कर ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें