फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो कारों में सवार पांच बदमाशों ने चालक को बंधक बना सरसों से लदा ट्रॉला लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
सिवानी मंडी। रेलवे फाटक के समीप दो अलग-अलग कारों में सवार बदमाशों ने सरकार की तरफ से खरीदी गई लाखों रुपये कीमत की सरसों से लदे ट्राले को सोमवार अल सुबह करीब ढाई बजे लूट लिया। बदमाश चालक को भी कार में बंधक बनाकर अपने साथ ले गए। ट्राले में 47 किलोग्राम वजन के 550 बैग थे, जिनका कुल वजन 250 क्विंटल बताया जा रहा है। बदमाश बाद में चालक को हिसार जिले के गांव श्यामसुख के समीप खेतों में हाथ-पांव बांधकर फेंक गए और उसकी जेब से कुछ नकदी के अलावा उसका मोबाइल भी अपने साथ ले गए। सूचना के बाद पुलिस श्यामसुख गांव पहुंची और चालक को अपने साथ थाने ले आई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार स्थानीय अनाज मंडी में सरसों की सरकारी खरीद का काम सरकार की तरफ से किया जा रहा है। सोसायटी से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक चालक जावेद रविवार की रात करीब 12 बजे अनाज मंडी से गेट पास लेकर सोमवार अल सुबह करीब पौने दो बजे धर्मकांटे पर वजन कराने के लिए गया था। वजन कराने के बाद वह हिसार जिले के आदमपुर स्थित गोदाम में खाली करने के लिए रवाना हुआ ही था कि शहर में रेलवे फाटक के समीप ढाई बजे दो कारों में सवार पांच बदमाशों ने ट्राले को रुकवा कर घेर लिया और उसे नीचे उतार कर एक कार में बंधक बना लिया। बाद में बदमाश सरसों से लदा ट्रक लेकर हिसार की तरफ रवाना हो गए। चालक के मुताबिक बदमाशों ने चौधरीवास स्थित टोल टैक्स से निकलने के बाद दूसरी कार में डाल दिया और आगे बढऩे लगे। जैसे ही बदमाश हिसार जिले के गांव श्यामसुख पहुंचे तो बदमाशों ने उसके हाथ-पैर बांध दिए और उसे एक सुनसान जगह पर फेंककर फरार हो गए। चालक के मुताबिक बदमाश जाते समय उसकी जेब से एक मोबाइल फोन व कुछ नकदी भी छीन ले गए। वह किसी तरह पास में ही मौजूद एक ईंट-भट्ठे पर पहुंचा, जहां मौजूद लोगों ने उसकी रस्सी को खोला। चालक ने वहां किसी का फोन लेकर इसकी सूचना अपने वाहन मालिक को दी।

इस बारे में थाना प्रभारी बलवंत सिंह जस्सू ने बताया कि पुलिस सूचना के तुरंत बाद हरकत में आ गई थी। सूचना के आधार पर पुलिस की एक टीम को श्यामसुख भेज दिया गया था। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी का सुराग लगाकर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें