फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध रूप से पटाखे बेचते दो और पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। पुलिस ने लगातार दूसरे दिन गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से पटाखे बेचते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से पुलिस ने भारी मात्रा में पटाखे भी बरामद किए हैं। दोनों आरोपी बिना लाइसेंस के और रिहायशी इलाके में पटाखे बेच रहे थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ अंडर सेक्शन 9 बी, एक्सपलोसिव एक्ट और आईपीसी की धारा 188 के तहत केस दर्ज कर लिया है।
अर्बन एस्टेट-2 पुलिस चौकी को सूचना मिली कि सुभाष नगर में दो स्थानों पर अवैध रूप से बिना लाइसेंस के पटाखे बेचे जा रहे हैं। पुलिस ने मौके सूचना के आधार पर रेड की तो सुभाष नगर निवासी रजत अपने क्लॉथ स्टोर पर अवैध रूप से पटाखे बेच रहा था। पुलिस ने उससे पटाखे बेचने का लाइसेंस दिखाने को कहा तो उसके पास कोई लाइसेंस नहीं था। इसी तरह सुभाष नगर में ही सुनील किराना स्टोर पर रेड की गई तो वहां पर स्टोर का मालिक सुनील भी अवैध रूप से पटाखे बेचते पाया। उसके पास भी पटाखे बेचने का कोई लाइसेंस नहीं था। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर दोनों स्थानों पर रेड की गई तो वहां पटाखे बेचे जा रहे थे। दोनों के पास पटाखे बेचने का लाइसेंस नहीं था। दोनों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
जयपाल मेहरा, अर्बन एस्टेट-2 चौकी इंचार्ज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें