फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला लेक्चरर ने प्रिंसिपल के खिलाफ दी अश्लील बोलने और दुर्व्यवहार की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
शहर में स्थित एक संस्था के कॉलेज प्रिंसिपल के खिलाफ कॉलेज की ही एक महिला प्राध्यापिका ने पुलिस को शिकायत दी है। महिला प्राध्यापिका ने शिकायत में प्रिंसिपल पर अश्लील बोल बोलने और दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है। महिला टीचर घटना के बाद से निजी अस्पताल में भर्ती हुई हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
महिला प्राध्यापिका ने पुलिस को शिकायत दी कि वह मंगलवार को प्रिंसिपल के पास फॉर्म पर साइन कराने गई थी। फॉर्म जीजेयू के एक कोर्स से संबंधित था। फॉर्म की लास्ट डेट थी। फिर उन्होंने फॉर्म की फोटोस्टेट कॉपी कराई और जाने की अनुमति मांगी। आरोप है कि प्रिंसिपल ने तब उनको अश्लील बोलते हुए दुर्व्यवहार किया। इसके बाद उन्होंने प्राचार्य से आरटीआई लगाने की बात कही। इस पर प्रिंसिपल ने उनको भद्दे शब्द कहे। उसके बाद वह प्रधान की नॉलेज में मामला लाया। उन्होंने एक प्राध्यापिका को फोन पर सारी बात बताई। शिकायतकर्ता ने उनको जान का खतरा होने का अंदेशा बताया। उसके बाद इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। महिला प्राध्यापिका एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। इस मामले में प्रिंसिपल का पक्ष जानने के लिए फोन किया गया तो उनका फोन स्विच ऑफ मिला।
विज्ञापन


प्राध्यापिका अस्पताल में भर्ती
प्राध्यापिका ने मंगलवार रात को अमर उजाला को बताया कि वह प्रिंसिपल के मुंह से अपशब्द सुनने के बाद सन्न रह गई और उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने उनको शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया। वह वहां उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन


एक कॉलेज की महिला प्राध्यापिका ने प्रिंसिपल के खिलाफ अश्लील बोल बोलने की शिकायत दी है। मामला वेरिफाई किया जा रहा है। इस मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
-मनोज कुमार, एसएचओ सिविल लाइन थाना हिसार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें