फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल से न्यूड वीडियो बनाने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार।
विज्ञापन

सेक्टर 9-11 की एक युवती ने किरायेदार का मोबाइल फोन कॉल करने के लिए मांगा तो वह दंग रह गई। मोबाइल चेक करने पर उसे पता चला कि उसकी न्यू वीडियो बनाने का प्रयास किया गया है। युवती ने इस बारे में किरायेदार और अपनी भाभी के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

सेक्टर 9-11 की युवती ने पुलिस को शिकायत दी कि उसका भाई शादीशुदा है। उसके भाई-भाभी उनसे अलग रहते हैं और उनकी चार साल की बेटी हमारे घर रहती है। भाभी उनसे मनमुटाव रखती है। वह बीच-बीच में बच्ची से मिलने हमारे घर आती-जाती रहती है। युवती ने कहा कि हमारे घर के ऊपरी भाग में किरायेदार रहता है। मैंने 27 जनवरी को किरायेदार से किसी के पास कॉल करने के लिए मोबाइल मांगा था। मोबाइल पर किरायेदार द्वारा व्हाट्स एप पर उसकी भाभी से चैटिंग की हुई मिली। मोबाइल में किरायेदार और भाभी ने उसकी न्यूड वीडियो बनाने का प्रयास किया हुआ था। इस पर मैंने परिजनों को अवगत कराया। उसके बाद युवती ने अपनी भाभी और किरायेदार के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। सिविल लाइन पुलिस ने युवती की भाभी और किरायेदार के खिलाफ छेड़छाड़ और आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें