फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hansi: 60 वर्षीय बुजुर्ग पर बर्फ तोड़ने वाले सुए से हमला, आईसीयू में भर्ती

Fri, 24 Nov 2023 03:59 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी, हिसार (हरियाणा)

सार

साहिल घायल अवस्था में अपने पिता वजीर सिंह को नागरिक अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर रूप से घायल होने के कारण उन्हें हिसार रेफर कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घर के बाहर टहल रहे 60 वर्षीय बुजुर्ग वजीर सिंह पर 15 से 20 युवकों ने बर्फ तोड़ने वाले सुए से हमला किया। बुजुर्ग को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने उसे हिसार रैफर कर दिया। परिजनों ने घायल को निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां उसे आईसीयू में भर्ती किया गया है।

विज्ञापन


बोगा राम कॉलोनी निवासी साहिल ने बताया कि गुरुवार देर रात करीब 11 बजे घर से बाहर आया था। वह अपने दोस्त के साथ अपने कुत्ते को गली में घुमा रहे थे। इसी बीच कुछ युवक आए जो गाली गलौज कर रहे थे। साहिल ने बताया कि जब उन्होंने गाली न देने के लिए कहा तो उन पर लाठी डंडों से हमला कर दिया।

शोर सुनकर उसके दोस्त की पत्नी बाहर आई तो हमलावरों ने उस पर भी हमला किया। साहिल ने बताया कि जब उसके पिता वजीर सिंह ने उनको छुड़वाया हमलावरों ने उसके पिता पर बर्फ तोड़ने वाले सुए से मुंह, होठ, हाथ व छाती पर हमला किया।
विज्ञापन


साहिल घायल अवस्था में अपने पिता वजीर सिंह को नागरिक अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर रूप से घायल होने के कारण उन्हें हिसार रेफर कर दिया। वजीर सिंह को हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उन्हें आईसीयू में रखा गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरु कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें