फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो तमंचा व नौ कारतूस के साथ दो शातिर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दो तमंचे व नौ कारतूस के साथ दो गिरफ्तार
विज्ञापन

अयोध्या। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिले में अपराध व अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रुदौली पुलिस ने रविवार रात दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

दोनों अपराधी बाइक चोरी, छिनैती, लूट जैसी वारदात को अंजाम देते थे। इनके ऊपर गैंगस्टर समेत कई केज दर्ज हैं। आरोपियों के पास से दो तमंचे व नौ कारतूस समेत एक चोरी की बाइक बरामद हुई है।
विज्ञापन



पुलिस लाइंस सभागार में जानकारी देते हुए एसपी ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सीओ रुदौली डॉ. धर्मेंद्र यादव के पर्यवेक्षण में रविवार रात करीब 11:15 बजे रुदौली कोतवाली के दलसराय चौराहे के पास चेकिंग के दौरान कोतवाल विश्वनाथ यादव व उनकी टीम को देखकर दो बाइक सवार भागने लगे।

शक होने पर जब पुलिस टीम ने दौड़ाकर पकड़ लिया। आरोपियों की तलाशी के दौरान उनके पास से दो तमंचे व नौ कारतूस व बाइक बरामद हुई। बाइक का कोई कागजात भी उनके पास नहीं मिला।

आरोपियों की पहचान सोनू रावत निवासी चकौरा थाना सुबेहा जनपद बाराबंकी व निखिल प्रताप सिंह निवासी मुकरिमपुर थाना बेलघाट जनपद गोरखपुर के रूप में हुई। आरोपियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि वो लूट, छिनैती व वाहन चोरी की वारदात करते थे।

इनके पास मिली बाइक इन्होंने मकनी का पुरवा थाना कोठी जनपद बाराबंकी से चोरी की थी। दोनों ने बताया कि 25 फरवरी को रौजागांव चीनी मिल के पास एक युवक से तमंचे के बल पर बाइक छीनी थी।

ये सभी बासुदेव कोरी के गैंग के हैं, जो मवई के बिरजन सिंह हत्याकांड में जेल जा चुका है। एसपी ग्रामीण ने बताया कि आरोपियों में सोनू रावत एक शातिर अपराधी है।
विज्ञापन


उसके ऊपर आजमगढ़ के अतरौलिया थाना द्वारा गैंगस्टर की भी कार्रवाई की गई है। उसके ऊपर बाराबंकी, अयोध्या आजमगढ़ जनपद में सात केस दर्ज हैं। वहीं निखिल के ऊपर भी बाराबंकी जनपद में दो केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें