फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान बेचने के नाम पर ठग लिए साढ़े 37 लाख रुपये, परिवार के चार सदस्यों के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। कैैमरी रोड पर एक परिवार के साथ मकान बेचने के नाम पर साढ़े 37 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। इस बारे में कैमरी रोड के इंजीनियर कॉलोनी निवासी महिला निर्मला ने सदर थाना पुलिस को शिकायत देकर केस दर्ज करवाया है। महिला ने अपने आरोप में बसंत विहार निवासी सुरेश, उनकी पत्नी राजबाला व दो बेटे नवीन व प्रवीण को आरोपी बनाया है।
निर्मला ने अपनी शिकायत में बताया कि उनको एक मकान खरीदना था। इस बारे में उन्होंने प्रॉपर्टी डीलर भजनलाल से संपर्क किया। भजनलाल ने कैमरी रोड पर आर्य प्रॉपर्टी के मालिक सुरेश का मकान दिखाया। मकान पसंद आने पर साढ़े 72 लाख रुपये में सौदा तय हो गया। बयाने के तौर पर आरोपी सुरेश को 27 मार्च को 25 लाख रुपये नकद दे दिए व मकान की रजिस्ट्री की तारीख 25 अगस्त तय की गई। महिला के अनुसार सुरेश को अपने बेटे प्रवीन की अप्रैल में शादी करनी थी। तब उन्होंने कहा कि हमने मकान तो आपको बेच दिया है, अब बेटे की शादी है, इसलिए आप मकान पर रंग करवा दे। इसके बाद निर्मला ने अपने पैसे से मकान पर रंग करवाया व सुरेश के परिवार को अतिरिक्त साढ़े 12 लाख रुपये भी इस दौरान नकद दे दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्मला के अनुसार जब रजिस्ट्री का समय आया तो आरोपी सुरेश तहसील में नहीं आया। जब उन्होंने इस बारे में सुरेश से बात की तो वह मकान नाम करवाने के नाम पर टाल-मटोल करने लगा। जब निर्मला व उनके पति डीलर भजनलाल के साथ आरोपी के घर गए तो सुरेश व उसकी पत्नी ने उनको मकान नाम करवाने से मना कर दिया। इसके अलावा उन्होंने उनको झूठे केस में फंसाने व जान से मारने की धमकी दी। सदर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें