फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेडमार्ट फ्रॉड: 13 हजार लोगों से ठगे गए थे 70 करोड़ रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। ट्रेडमार्ट फ्रॉड मामले में करीब 13 हजार लोगों से 70 करोड़ रुपये की ठगी की गई है। पुलिस के पास अभी तक सिर्फ 160 लोग अपनी शिकायत लेकर पहुंचे हैं। पुलिस के अनुसार कंपनी के खातों से मिली जानकारी के अनुसार करीब 13 हजार लोगों ने कंपनी के साथ लेनदेन किया है। एसआईटी को विभिन्न बैंकों से करीबन दो हजार पेज का रिकॉर्ड मिला था, जिससे इन सभी निवेशकों की डिटेेल उनको मिल पाई है। पांच बैंकों से मिले रिकॉर्ड के अनुसार 50 करोड़ रुपये कंपनी के खाते में डाले गए हैं। इसके अलावा करीबन 20 करोड़ रुपये का नगद कारोबार कंपनी ने किया है।
विज्ञापन

पुलिस इस मामले में डायरेक्टर आनंद पाल व उसके बेटे अमित को गिरफ्तार कर चुकी है। आनंद पाल अभी न्यायिक हिरासत में है और उसका बेटा पुलिस के पास पांच दिन के रिमांड पर है। पुलिस इस केस में गिरफ्तार तीन आरोपियों से एक करोड़ के करीब पैसे की रिकवरी कर चुकी है। इसके अलावा आरोपी अमित की क्रेटा गाड़ी भी पुलिस ने बठिंडा से बरामद कर चुकी है। पुलिस आरोपियों की संपत्ति को केस के साथ अटैच करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को इस मामले में तीन अन्य आरोपी रोहताश चौहान, गौरव व सॉफ्टवेयर तैयार करने वाले इंजीनियर की तलाश है। पुलिस तीनों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें