फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखा देने वाले युवक को महिला ने एचएयू के गेट नंबर 4 के सामने पीटा, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार।
विज्ञापन

एचएयू के गेट नंबर चार के सामने एक महिला ने युवक की सड़क पर ही पिटाई कर दी। महिला ने हंगामा करते हुए युवक के कपड़े फाड़ दिए। काफी देर तक सड़क पर हंगामा रहा। कुछ लोगों ने यह इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिखा रहा है कि महिला ने एक युवक का गला पकड़ लिया। इसमें महिला युवक को अभद्र भाषा में गालियां देती है। इसके बाद वहां भीड़ जमा हो गई। महिला ने युवक की शर्ट को फाड़ दिया। महिला युवक पर बुरी तरह से झपड गई। महिला ने युवक की सड़क पर गिरी बाइक पर भी हमला किया। महिला ने युवक को कई थप्पड़ जड़े। हाथापाई में महिला ने युवक का बनियान भी फाड़ दिया। इसके बाद युवक महिला के हाथ से खुद को छुड़ाकर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो में महिला बोल रही है कि इसने मेरे साथ धोखा किया है। दो साल से मेरे साथ रह रहा है। मैं इसको छोडूंगी नहीं। अब मुझे कुछ भी करना पड़े। मैं पीछे नहीं हटूंगी। इसको सबक सिखाकर ही मानूंगी। करीब एक मिनट 22 सेकेंड की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इस बारे में महिला की ओर से पुलिस में शिकायत नहीं दी गई है। बताया जा रहा है कि वीरवार सुबह करीब 10 बजे की यह घटना है। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने इस बारे में पुलिस को फोन किया, जब तक पुलिस पहुंचती है, दोनों मौके से फरार हो चुके थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें