फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन साल की बच्ची से दरिदंगी मामला : मासूम की हालत में सुधार, वार्ड में की शिफ्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
हैवानियत की शिकार हुई तीन साल की मासूम बच्ची की हालत में सुधार के बाद इमरजेंसी से चिल्ड्रन वार्ड में शिफ्ट कर दिया है। वीरवार को चाइल्ड प्रोटेक्शन ऑफिसर बच्ची का हाल जानने पहुंचीं। शुक्रवार को महिला आयोग की सदस्य सुमन बेदी मासूम के परिजनों से मिलने हिसार आएंगी। बच्ची को बुधवार को सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में दाखिल किया गया था। उसे ब्लीडिंग हो रही थी। स्टाफ ने बच्ची का इलाज शुरू किया था। डॉक्टरों ने देर शाम हालत में सुधार होने पर बच्ची को इमरजेंसी से चिल्ड्रन वार्ड में शिफ्ट कर दिया। कुछ अधिकारी और जन संगठनों के पदाधिकारी वार्ड में बच्ची और परिजनों से मिले, लेकिन बाद में डॉक्टरों की आपत्ति के बाद स्टाफ ने आने वालों को बिना मुलाकात लौटा दिया। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. रवींद्र कुमार ने बताया कि बच्ची की हालत में पहले से सुधार है। उसे वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है।
पुलिस ने भेजे खिलौने और चॉकलेट
पुलिस ने बच्ची की हालत में सुधार के चलते अस्पताल में वीरवार को खिलौने, चॉकलेट और टॉफी भेजे। बच्ची के चेहरे पर भय का साया साफ दिखता है, लेकिन उसकी हालत में पहले से सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज आएंगी राज्य महिला आयोग की सदस्या सुमन बेदी
हिसार। तीन वर्षीय बच्ची से कुकृत्य के मामले पर संज्ञान लेते हुए हरियाणा राज्य महिला आयोग की सदस्य सुमन बेदी 19 जनवरी को हिसार आएंगी। सुमन बेदी पुलिस द्वारा इस मामले में की गई कार्रवाई की जानकारी लेंगी। पीड़ित बच्ची के परिजनों से मुलाकात करेंगी। आयोग के चेयरमैन के निर्देश पर आयोग की सदस्य सुमन बेदी पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह पहुंचेंगी। एसपी को लिखे पत्र में मामले की जांच कर रही पुलिस टीम महिला विरुद्ध अपराध से जुड़े मामले में डीएसपी से रिपोर्ट लेंगी। चाइल्ड प्रोटेक्शन अधिकारी सुनीता यादव ने नागरिक अस्पताल में बच्ची के परिजनों के बातचीत की। उन्होंने कहा कि बच्ची अब खाना खा रही हैं। उसे खून रिसाव भी बंद हो गया है। दो दिन बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दी जाएगी। परिजनों को पूरा न्याय दिलाया जाएगा।

मासूम की हालत में सुधार, वार्ड में की शिफ्ट
तीन साल की बच्ची से दरिंदगी मामला : सीपीओ पहुंचीं हाल जानने
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें