फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर सिटी के निवेशकों से मिली फोरेंसिक टीम, लिखित में ली शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। सेक्टर 9-11 में आर सिटी प्रोजेक्ट की रेरा (हरियाणा स्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी, पंचकूला) द्वारा फोरेंसिक ऑडिट के आदेशों के बाद हिसार पहुंची फोरेंसिक टीम बुधवार को निवेशकों से मिली और उनकी शिकायतों को लिखित में लिया। हालांकि टीम ने किसी भी प्रकार के खुलासे से इनकार कर दिया, लेकिन उन्होंने बताया कि उनकी जांच में संभवत: चार दिन का समय लगेगा।
जांच के लिए हिसार पहुंची चार सदस्यीय टीम सीए बलदेव गर्ग के नेतृत्व में मंगलवार देर शाम पहुंची और आते ही उन्होंने अपनी जांच शुरू कर दी। टीम में सीए विनोद अग्रवाल व दो अन्य आर्टिकल स्पोर्टिंग स्टाफ सदस्य शामिल हैं। टीम प्रोजेक्ट से जुड़े कागजात और तथ्यों की गहनता से जांच कर रही है। टीम द्वारा मंगलवार को निवेशकों को मैसेज भिजवाया गया कि वे बुधवार को टीम के समक्ष पेश होकर अपनी शिकायत प्रस्तुत कर सकते हैं। बुधवार को कुछ शिकायतकर्ता टीम से मिले और अपनी लिखित शिकायत टीम को प्रस्तुत की। टीम ने उनकी शिकायत को भी जांच में शामिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है मामला
सेक्टर 9-11 में रीजेंसी पार्क नाम से हाउसिंग प्रोजेक्ट आर सिटी कंपनी द्वारा बनाया जा रहा है। निर्धारित समयावधि में उपभोक्ताओं को फ्लैट की पजेशन नहीं दी गई और प्रोजेक्ट का काम भी काफी दिनों से बंद है तो अनेक उपभोक्ताओं ने रेरा में शिकायत दे दी। मामले की सुनवाई के बाद रेरा द्वारा 27 फरवरी 2019 को फोरेंसिक ऑडिट के आदेश दिए गए। इसी मामले में टीम फोरेंसिंक ऑडिट के लिए हिसार पहुंची हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें