फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड का केस दर्ज होने पर छात्र ने फांसी लगाई , लड़की के चाचा, पिता, ताऊ पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
लड़की से छेड़छाड़ का केस दर्ज होने के बाद छात्र का शव खेत में फंदे पर लटका मिला। लड़के के परिजनों ने लड़की के परिवारजनों पर कई आरोप लगाए। लड़के के परिजनों ने कहा रवि पर झूठे आरोप लगाकर दबाव बनाया गया था। इसके चलते आहत युवक ने फांसी लगाकर जान दी। पुलिस ने लड़की के पिता , ताऊ व चाचा पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज कर लिया है।
बुधवार को एक लड़की ने महिला थाने में शिकायत देकर कहा था कि दो लड़कों ने हिसार बस अड्डे पर उसके साथ छेड़छाड़ की। इसमें लड़कों ने उसका हाथ पकड़कर ऑटो में खींचने का प्रयास भी किया। रवि, नवीन व अन्य ने वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी थी। महिला थाने में 354 के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। लड़की के परिजनों ने रवि के परिजनों से कहा था कि एक घंटे में रवि छेड़छाड़ में शामिल दूसरे लड़कों के नाम बताएं। इसके बाद रवि घर से लापता हो गया। वीरवार को जब गांव की औरतें घास लेने खेत में गई तो वहां खेत में शीशम केेेे पेड़ पर शव लटका हुआ था। परिजनों ने बताया कि रवि हिसार में कोचिंग लेता था। फायर ब्रिगेड से संबंधित कोर्स कर रहा था।
विज्ञापन

जेब से मिले दो मोबाइल और नकदी
सुसाइड की घटना के बाद सदर थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया। यहां उसकी जेब से दो मोबाइल और 4300 रुपये की नकदी बरामद की गई है।

छेड़छाड़ केस की जांच जारी
महिला थाने की इंचार्ज सुनीता देवी ने बताया कि लड़की की तरफ से शिकायत दर्ज करवाई गई थी। पुलिस ने 354 के तहत छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया है। लड़की की शिकायत के अनुसार केस दर्ज किया गया था।

पुलिस के अनुसार मामला संदेहास्पद है। हर एंगल से जांच की जा रही है। मेडिकल रिपोर्ट में रवि के दम घुटने से मौत का कारण सामने आया है। दम फंदे पर लटकने से घुटा है या घोटा गया है, इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर लगेगा। युवक ने आत्महत्या की है या उसको किसी ने मारकर फंदे पर लटकाया है, इस बात की जांच की जा रही है। पेड़ के पास मिले शीशम के पेड़ के तने का छिलका और अन्य सुबूत पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

-महेंद्र सिंह, जांच अधिकारी, सदर पुलिस थाना, हिसार।

लड़के के परिजनों की शिकायत पर लड़की के ताऊ, पिता, और चाचा पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-विजेंद्र सिंह, प्रभारी सदर थाना, हिसार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें