फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल स्टाफ के साथ गलत व्यवहार करने का आरोप लगाकर छात्र को स्कूल से निकालने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। ढंढूर गांव में 12वीं कक्षा के छात्र को स्कूल स्टाफ से साथ गलत व्यवहार करने पर उसका नाम काटकर घर भेजने पर सदर थाने में एफआईआर दर्ज हुई है। इस शिकायत में ढंढूूर राजकीय विद्यालय की प्राचार्य पुष्पा व दो महिला टीचर मोनिका व आशा को आरोपी बनाया गया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव ढंढूर निवासी महिला ने बताया कि उनका बेटा गांव के स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ता है।
विज्ञापन

शिकायत के अनुसार उनके बेटे को लगातार परेशान किया जा रहा है व पिछले 10 दिनों से स्कूल में क्लास भी नहीं लगाने दी जा रही। उनके बेटे पर कभी किसी छात्रा को गलत इशारे करने का आरोप लगाया जाता है तो कभी स्टाफ की महिला टीचरों के साथ गलत व्यवहार करने की बात बोली जाती है। इस बारे में वह अपने परिवार के साथ स्कूल स्टाफ से माफी मांग चुका है, उसके बावजूद उनके बेटे को स्कूल में नहीं जाने दिया जा रहा। महिला के अनुसार अगर उनके बेटे को पेपर नहीं देने दिए गए तो उसका एक साल खराब हो जाएगा। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें