फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलित महिला से यौन शोषण में चार पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दलित महिला को शादी का झांसा देकर दो साल यौन शोषण करने के मामले में पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन

शनिवार को खेकड़ा थाना क्षेत्र की दलित महिला ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया था कि दो वर्ष पूर्व पति की मौत के बाद उसकी मुलाकात कोतवाली क्षेत्र के बंदपुर गांव निवासी सोनू पुत्र आलोक से हुई। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग हो गया। युवक ने उसके साथ अनैतिक संबंध भी बनाए। आरोपी युवक खुद को अविवाहित बताकर उसके साथ दो साल तक संबंध बनाता रहा। वह गर्भवती हो गई तो कुछ माह पूर्व ही उसका गर्भपात भी करा दिया। जब उसे युवक के शादीशुदा होने का पता चला तो वह आरोपी के घर पहुंची और अपना हक मांगा। आरोपी ने उसके साथ मारपीट की तथा घर से धक्के देकर निकाल दिया। पीड़िता ने उसके परिजनों पर भी मारपीट व गाली गलौच करने का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस ने कोतवाली में आरोपी सोनू, उसकी पत्नी, पिता व मां के खिलाफ बलात्कार, मारपीट की धाराओं एवं एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। सीओ बागपत दिलीप सिंह ने पीड़ित महिला के बयान दर्ज किए। पुलिस ने जिला अस्पताल में महिला का मेडिकल परीक्षण कराया है। एसएसआई धर्मेन्द्र सिंह संधू ने बताया कि महिला की तहरीर पर चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें