अमर उजाला ब्यूरो
सिवानी मंडी। गांव गुरेरा में एक युवक पर गांव के कुछ लोगों ने एक युवक पर हमला कर दिया। इस दौरान युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया।
सिवानी पुलिस को दी अपनी शिकायत में गांव गुरेरा निवासी राजेंद्र कुमार ने बताया कि वह और उसका छोटा भाई मुकेश गत दिवस अपने मकान की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उसका भाई उससे कुछ कदम आगे चल रहा था इसी दौरान गांव के ही भरत, जगदीश, सुभाष, संदीप और अनिल हाथ में लाठियां लेकर आए और उसके भाई मुकेश पर हमला बोल दिया। तो वह भी अपने भाई की ओर दौड़ा और जब जोर-जोर से शोर मचाया तो इतने में उसका चचेरा भाई राजकुमार भी मौके पर आ गया और इतने में मौका पाकर हमलावर मौके से फरार होने में कामयाब हो गए। उसने बताया कि करीब 2 माह पूर्व रामकुमार पुत्र ताराचंद के साथ उनका झगड़ा हुआ था। जिसमें उन्होंने उसे देख लेने की धमकी दी थी। सूचना के बाद सिवानी पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न आपराधिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।