फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी की शापिंग कर रही मां- बेटी का पर्स काटकर 17 हजार चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
राजगुरु मार्केट में विनोद नगर की युवती मनीषा और उसकी मां कृष्णा राजगुरु मार्केट में मंगलवार को खरीदारी करने आई थीं। मनीषा की 20 फरवरी को शादी है। एक चूड़ी भंडार पर उनके बैग में ब्लेडनुमा चीज से कट मारकर दो महिलाएं 17,100 हजार रुपये निकालकर फरार हो गई। चोरी करने वाली महिलाओं के चेहरे सीसीटीवी में कैद हो गए।
मनीषा का रिश्तेदार रमेश करीब दो लाख रुपये के जेवर और 20 हजार के नए नोट बैग से निकालकर उनको घर रखने चला गया था, वरना वे भी चोरी हो जाते। सिटी थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है। विनोद नगर के रमेश कुमार ने बताया कि वह रिश्तेदार कृष्णा और उनकी 20 वर्षीय बेटी मनीषा को बाइक पर बिठाकर राजगुरु मार्केट में आया था। वे पहले शनि देव मंदिर के पास भगवती ज्वेलर्स की दुकान पर पहुंचे। उन्होंने वहां पहले से जेवर का ऑर्डर दे रखा था। वे हिसाब चुकता कर करीब दो लाख रुपये के जेवर लेकर आगे बढे़। फिर हमने 20 हजार के नए नोटों की 10 और 20 रुपये की गड्डियां लीं। उसके बाद मनीषा और कृष्णा चौधरी मार्केट में एक चूड़ी भंडार पर चूड़ियां खरीदने पहुंची। तब उसने उनसे जेवर और नए नोटों की गड्डियां ले लीं। वह जेवर और नकदी घर रखने चला गया। वह उनके घर नकदी-जेवर सौंपकर चाय पीने लगा। तभी मनीषा का फोन आया गया। उसने चोरी होने की बात बताई। वह कुछ देर बाद बाइक पर वहां पहुंच गया। सिटी थाना पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस फुटेज के आधार पर तलाश रही दो महिला
रमेश कुमार और मनीषा ने बताया कि दो महिलाएं उनके साथ दुकान में घुसी थीं। एक महिला ने चुन्नी से चेहरा ढांप रखा था और दूसरी महिला मोटी थी। वे मुश्किल से दुकान में दो मिनट रुकी होंगी और फिर चली गई थीं। यह उनका कारनामा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पास की दुकानों की सीसीटीवी फुटेज खंगालीं। मनीषा व उसकी मां ने फुटेज देेखकर दोनों आरोपी महिलाओं के चेहरे पहचाने। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें