फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनेजर के क्रेडिट कार्ड से यूएसए में बैठे लोगों ने की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार।
विज्ञापन

साइबर क्रिमिनल ने टेक्सटाइल मिल के सीनियर जनरल मैनेजर विवेक कौशल के क्रेडिट कार्ड से 60,762 रुपये की ऑनलाइन शॉपिंग कर धोखाधड़ी की है। सिटी थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

डीसीएम के सीनियर जनरल मैनेजर विवेक कौशल ने बताया कि शुक्रवार को उनके मोबाइल पर खाते से नकदी निकलने का मैसेज आया। उन्होंने नकदी नहीं निकलवाई थी। उन्होंने किसी को फोन पर खाते संबंधी जानकारी भी नहीं दी थी। वह समझ गए कि उनके साथ धोखाधड़ी हुई है। उन्होंने पीएनबी के कॉल सेंटर पर फोन कर कर्मचारी को परिस्थिति से अवगत कराया। उसके बाद उन्होंने खाता ब्लॉक कराने के लिए ई-मेल भेजी, लेकिन तब तक उनके खाते से दो और ट्रांजेक्शन हो चुकी थी। ठग ने एक बार 39.80 रुपये, दूसरी बार 30,675.71 रुपये और तीसरी बार 30,047.31 रुपये निकाले। शिकायतकर्ता को पता चला कि साइबर क्रिमिनल ने उनके क्रेडिट कार्ड से यूएसए में ऑनलाइन शॉपिंग की है। मैनेजर ने इसकी शिकायत मिलगेट चौकी में दी। सिटी थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें