फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लानिंग करके सामान बेचा, खुद ही खरीद लिया और ठग लिए 4 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। सब्जी मंडी चौक पर बर्तनों बेचने का काम करने वाले दुकानदार के साथ नए तरीके से ठगी करने का मामला सामने आया है। ठगी करने वालों ने प्लानिंग करके पहले दुकानदार को सामान बेचा। उसके बाद फर्जी ग्राहक भेजकर खुद ही खरीद लिया और पूरे मामले में उसके साथ 4 लाख 80 हजार रुपये की ठगी करके फरार हो गए। दुकानदार नरेंद्र ने इस बारे में सिटी थाना पुलिस को अपनी शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने इस मामले में अनिल शर्मा व अंसारी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

शिकायत मेें चंदूलाला गार्डन निवासी नरेंद्र ने बताया कि वह बड़वाली ढाणी के पास सब्जी मंडी चौक पर बर्तनों की दुकान करता है। 16 अगस्त को उसके पास करीब अनिल शर्मा नाम का आदमी आया। उसने बताया कि वह एक मोबाइल कंपनी में मैनेजर है। उसके पास कुछ इलेक्ट्रोनिक आइटम हैं जो कंप्यूटर में प्रयोग होती हैं। उसने तीन चिप आइटम उसको 120 रुपये के हिसाब से बेच दी। उसके अगले दिन नौ बजे अंसारी नाम का आदमी आया और उससे वही चिप मांगी। नरेंद्र ने वहीं चिप अंसारी को डेढ़ सौ रुपये की दर से बेच दी। खरीददार अंसारी ने उससे कहा कि उसे इसी रेट पर इस तरह की पांच हजार चिप की जरूरत है। अगर वह लाकर दे सकते हैं तो वह खरीदने के लिए तैयार है। इसके दो दिन बाद अनिल शर्मा फिर से उनकी दुकान पर आया और बोला कि उनकी चिप की बाजार में काफी डिमांड है। उनके द्वारा खरीदी गई चिप हाथोंहाथ बिक जाएंगी। नरेंद्र के अनुसार वह अनिल की बातों में आ गया और उसने चार हजार चिप चार लाख अस्सी हजार रुपये में खरीद ली। इसके बाद उनकी दुकान पर कोई भी खरीददार नहीं आया। जब उन्होंने इन चिप को बाजार में चेक करवाया तो यह नकली मिली जिनकी कोई कीमत नही है। उन्होंने इस बारे में बात करने के लिए अनिल शर्मा के नंबर पर फोन किया तो उसका नंबर बंद मिला। इसके बाद उन्होंने अंसारी से संपर्क करने की कोशिश की तो उसका नंबर भी बंद मिला। उसे अपने साथ ठगी होने का अहसास हुआ। इसके बाद उन्होंने पुलिस में इस बारे में शिकायत दी। मामले की जांच कर रहे पुलिसकर्मी सुरेश पाल से बताया कि यह मिलीभगत करके ठगी करने का मामला है। दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें