फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरसाना में हुई फायरिंग में तीनों युवक काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
सरसाना में हुई फायरिंग में तीनों युवक काबू
विज्ञापन

बालसमंद।
सरसाना गांव में देर रात हुई फायरिंग में बालसमंद पुलिस इंचार्ज संदीप धनकड़ ने कार्यवाही करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार बालसमंद पुलिस ने शुक्रवार देर रात सुरेंद्र उर्फ लब्बड, विक्रम उर्फ रवि और विजय उर्फ भोला को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। शनिवार सुबह तीनों युवकों को कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि सरसाना निवासी राजेश कुमार अपने ही गांव में चल रहे जागरण में सवारियों को अपनी पिक-अप गाड़ी में लाने और ले जाने का कार्य कर रहा था। जैसे ही शुक्रवार रात करीब एक बजे सरसाना से बालसमंद रोड पर पहुंचा तो तीन बाइक सवार युवकों ने गाड़ी के शीशे पर फायरिंग कर दी थी। गोली गाड़ी के शीशे पर लगी जिससे चालक राजेश बाल बाल बच गया। तीनों युवक फायरिंग करते ही मौके से भागने पर कामयाब हो गए लेकिन अपनी बाइक वहीं छोड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें