फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैमरी की ढाणी से उठाया था बुजुर्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
कैमरी गांव में मंगलवार रात एक बजे एक ढाणी से पांच युवकों ने मारपीट कर 70 वर्षीय हनुमान दास को किडनैप कर लिया और फिर उससे रिहाई के लिए 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी। पुलिस से घिरने के बाद अपहरणकर्ता अगले दिन शाम बुजुर्ग को घायल अवस्था में भट्टू के पास गांव ढिंगसरा के जंगल में फेंककर फरार हो गए। उसके बाद बुजुर्ग बेटे के एक दोस्त के माध्यम से घर पहुंचा। पुलिस ने किडनैप और आपराधिक षड्यंत्र रचने का केस दर्ज कर बुजुर्ग के भतीजे रोहताश और कैमरी के संदीप, रामकुमार और मंजीत को गिरफ्तार किया है।
कैमरी के बुजुर्ग हनुमान दास ने बताया कि वह मंगलवार रात अपनी ढाणी में सो रहा था। उसके भतीजे रोहताश ने एक बजे कमरे का दरवाजा खुलवा लिया। तब सामने उसका भतीजा रोहताश खड़ा था। रोहताश, गांव के संदीप और तीन नकाबपोशों ने उसका मुंह बंद कर मारपीट शुरू कर दी और वे उसे बोलेरो में डालकर फरार हो गए। उन्होंने कपड़े से उसका मुंह बंद कर दिया और बोलेरो में उसे यहां-वहां घुमाते रहे। उन्होंने उस पर चाकू से वार किया और मारपीट भी की। उन्होंने पहले उस पर चार एकड़ जमीन नाम कराने का दबाव डाला। उसके बाद वे जमीन की बात छोड़कर रिहाई के लिए 20 लाख रुपये मांगने लगे। उसने असहमति जताई तो अपहरणकर्ताओं ने 10 लाख रुपये में बात फाइनल की। इस बीच परिजन पुलिस को अपहरण की सूचना दे चुके थे। अपहरणकर्ताओं को लगा कि पुलिस उनको पकड़ने वाली है। बुजुर्ग ने बताया कि वे उसे घायल हालत में बुधवार शाम चार बजे ढिंगसरा के जंगल में मोबाइल समेत फेंककर फरार हो गए। बुजुर्ग ने बताया कि उसने कुछ दूर जाकर किसी से गांव का नाम पूछा तो उसने ढिंगसरा बताया।
विज्ञापन


बेटे को फोन पर दी थी सूचना
बुजुर्ग ने बताया कि वहां से उसने फोन पर बेटे नरेंद्र से संपर्क किया और खुद को ढिंगसरा में बताया। बेटे ने उनको वहीं ठहरने की बात की और ढांड निवासी दोस्त कृष्ण को मौके पर जाने के लिए बोला। फिर कृष्ण कार में ढिंगसरा पहुंचा और बुजुर्ग को कैमरी लेकर पहुंचा। उसके बाद बुजुर्ग के बेटे नरेंद्र गोदारा ने मंगाली चौकी में शिकायत दी। सदर थाना पुलिस ने शिकायत पर रोहताश, गांव के संदीप और तीन अन्य के खिलाफ अपहरण करने और आपराधिक षड्यंत्र रचने का केस दर्ज किया। बुजुर्ग हनुमान ने बताया कि वह भतीजे रोहताश में 60 हजार रुपये मांगता था। तब रोहताश ने रुपये देने से इनकार कर दिया था और हमारे बीच विवाद बढ़ गया था। विवाद बढ़ने पर पंचायत हुई थी और फिर दोनों पक्षों में राजीनामा हो गया था। इस मामले को लेकर भी नामजद पक्ष ने प्रमुख लोगों की पंचायत में मामले के निपटारा करना चाहा, लेकिन बात नहीं बनी।
विज्ञापन

आपस में नहीं बनने पर किया किडनैप
पुलिस प्रवक्ता चंद्रभान ने बताया कि हनुमान दास का बेटा कैथल में टीचर है। बुजुर्ग की पत्नी बेटे के पास गई हुई थी। हनुमान दास के परिवार और रोहताश के बीच नहीं बनती। इसी रंजिश के चलते घटना वाली रात रोहताश ने बुजुर्ग को अकेला पाकर उसका किडनैप किया था। स्पेशल स्टाफ और मंगाली चौकी पुलिस ने वीरवार को सूचना मिलने पर बालसमंद रोड पर चंदन नगर के पास नाकेबंदी कर बोलेरो रुकवाकर बुजुर्ग के भतीजे रोहताश और कैमरी के ही संदीप, रामकुमार और मंजीत को गिरफ्तार कर गाड़ी कब्जे में ले ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें