फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग छात्रा को घर से भगाकर रेप करने का आरोपी काबू-----

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। उकलाना खंड के गांव से नाबालिग लड़की को घर से भगाकर रेप करने के मामले में आरोपी सुनील को उकलाना पुलिस ने यमुनानगर से गिरफ्तार कर लिया। लड़की को भगाकर ले जाने मेें मदद करने वाले तीन लोग अभी तक फरार हैं। लड़की को भी बरामद कर लिया गया। नाबालिग लड़की को परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

उकलाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लड़की के पिता ने पुलिस को 15 जून को शिकायत दी थी कि उसकी 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग बेटी रात को घर से गायब हो गई है। लड़की को गायब करने का शक आरोपी सुनील पर जताया था। पुलिस ने लड़की के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज करके गायब लड़की की तलाश शुरू की थी। शनिवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि उकलाना से गायब लड़की को यमुनानगर के एक होटल में रखा गया है। पुलिस ने सूचना पर कार्यवाई करते हुए होटल पर छापा मारकर नाबालिग लड़की को आरोपी लड़के के साथ बरामद कर लिया। लड़की ने मजिस्ट्रेट के सामने दिए बयान में बताया कि आरोपी सुनील व तीन अन्य युवक बहला-फुसलाकर रात को उसे घर से भगा कर ले गए। इसके बाद सुनील उसे यमुनानगर के एक होटल में ले गया। वहां पर उसे बंधक बनाकर रखा व उसके साथ रेप किया। पुलिस ने किशोरी के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ रेप करने, बंधक बनाने, जान से मारने की धमकी देने व पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी के सहयोगी अन्य तीन आरोपियों के बारे में व घटना के बारे मेें पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें